[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi Murder Case: हिंदपीढ़ी मर्डर केस में पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार

Ranchi Murder Case: हिंदपीढ़ी मर्डर केस में पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार

0
Ranchi Murder Case: हिंदपीढ़ी मर्डर केस में पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार
हिंदीपीढ़ी गोलीकांड में रांची पुलिस ने की कार्रवाई.

Ranchi Murder Case: झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी मर्डर केस में पुलिस ने पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य मामले में पार्षद असलम को जमानत मिलने के तुरंत बाद मंगलवार को उसे साहिल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. दो दिन पहले रविवार 10 अगस्त 2025 को हिंदीपीढ़ी के भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

साहिल की मां ने असलम, अरमान पर लगाये थे आरोप

साहिल के मर्डर के बाद गुस्साये लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के ऑफिस और अरमान के घर में जमकर तोड़फोड़ की थी. वाहनों में आग लगा दी गयी थी. साहिल की मां ने अपने बेटे की हत्या के लिए पूर्व पार्षद असलम और उनके भाई आसिफ को जिम्मेदार ठहराया था. साहिल की मां ने कहा कि अरमान नामक युवक ने उनके बेटे को फोन करके भट्टी चौक पर बुलाया और उसे गोली मार दी.

असलम पर पहले से भी दर्ज है केस

पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम पर पहले से भी केस दर्ज था. उसने 22 जनवरी 2025 को अपने भाई आसिफ, दिलावर उर्फ मुन्ना, राजू और अन्य 8-10 अज्ञात युवकों के साथ मिलकर अप्पू उर्फ इरशाद पर जानलेवा हमला किया था. इसके पहले असलम के भाई इरशाद ने एक लड़की से छेड़छाड़ की थी. अप्पू ने उसका विरोध किया था. बाद में अप्पू ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमानत मिलते ही रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाल ही में असलम ने अप्पू उर्फ इरशाद पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर किया था. मंगलवार 12 अगस्त 2025 को जैसे ही असलम को जमानत मिली, रांची पुलिस ने साहिल हत्याकांड में उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें

रांची में इस दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, 48 घंटे तक रहेगा असर, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Viral Video: चीता और भेड़िये को ले उड़ा बाज, वीडियो खुले मैदान में जाना भूल जायेंगे

IMD Alert: सावधान! झारखंड के इन 2 जिलों में बदलने वाला है मौसम, जारी हुआ येलो अलर्ट

Previous article नल से पानी गिराने को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल
Next article प्रभारी बीईओ ने बुनियादी विद्यालय कोलासी का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel