[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi Land Scam: जमीन घोटाला मामले की जांच करने एनआईसी पहुंची ईडी की टीम

Ranchi Land Scam: जमीन घोटाला मामले की जांच करने एनआईसी पहुंची ईडी की टीम

0
Ranchi Land Scam: जमीन घोटाला मामले की जांच करने एनआईसी पहुंची ईडी की टीम
ED logo

Ranchi Land Scam: झारखंड की राजधानी रांची में जमीन घोटाले की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) पहुंची है. यहां जमीन घोटाले के बारे में टीम जानकारी जुटा रही है.

जमीन कारोबारी कमलेश सिंह से जुड़ा है मामला

बृहस्पतिवार को ईडी की टीम ने एनआईसी कार्यालय में छापेमारी की. केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह के जमीन कब्जा मामले से जुड़ी है. कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ कांके के चामा गांव के करीब 50 लोगों ने शिकायत की थी. कहा था कि जबरन कमलेश सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है. इसकी जांच करने के लिए बुधवार (10 जुलाई) को ईडी की एक टीम चामा गांव पहुंची थी.

चामा गांव में चल रहे निर्माण कार्य को ईडी ने बंद कराया

ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने चामा गांव में चल रहे निर्माण कार्य को बंद करवा दिया. ईडी के अफसरों ने कांके अंचल कार्यालय में जाकर दस्तावेजों की जांच की. यहां से कई दस्तावेज जब्त कर यह टीम अपने साथ ले गई. टीम ने कांके के सीओ (अंचल अधिकारी) और सीआई (अंचल निरीक्षक) के मोबाइल की भी जांच की.

सीओ और सीआई के मोबाइल फोन को ईडी ने किया जब्त

इन दोनों अधिकारियों के मोबाइल से इनके बीच पैसों के लेन-देन की जानकारी मिली. ईडी की टीम ने सीओ और सीआई दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए. ईडी ने फर्जी दस्तावेज की मदद से जमीन की खरीद-बिक्री की जांच शुरू की, तो कमलेश कुमार सिंह के इस धंधे में लिप्त होने की जानकारी मिली.

कमलेश के ठिकाने से मिले थे 1 करोड़ रुपए और 100 कारतूस

इसके बाद ईडी ने कमलेश कुमार सिंह को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के कार्यालय में बुलाया. ईडी के नोटिस पर वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुआ. 21 जून को ईडी ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की. इस कांके के चांदनी चौक स्थित उसके फ्लैट से केंद्रीय जांच एजेंसी को 1 करोड़ रुपए और 100 कारतूस मिले. इसके बाद ईडी के आग्रह पर कांके थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई.

Also Read

Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार शेखर अपने और परिजन के अकाउंट से हुए ट्रांजेक्शन का नहीं दे पा रहे जवाब

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने तेज की कार्रवाई, झामुमो नेता समेत 10 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Previous article बेलकप्पी गांव में युवक के साथ मारपीट व छिनतई
Next article मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर प्रतिबंध
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel