[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची 20 साल बाद कल से शुरू होगी हॉकी रांची लीग

20 साल बाद कल से शुरू होगी हॉकी रांची लीग

0
20 साल बाद कल से शुरू होगी हॉकी रांची लीग

-लीग में पुरुषों की 12 व महिलाओं की छह टीमें हिस्सा ले रहीरांची के हॉकी खिलाड़ियों समेत हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यहां 20 साल बाद एक बार फिर से हॉकी रांची लीग शुरू होनेवाली है. इस लीग से उभरते खिलाड़ियों को अपना कौशल निखारने का मौका मिलेगा. शनिवार 20 अप्रैल से मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लीग शुरू होगी. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. लीग में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं. इनमें पुरुषों की 12 और महिलाओं की छह टीमें शामिल हैं. इसके लिए हॉकी रांची की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. पुरुषों की टीम को दो अलग-अलग पूल में रखा गया है. लीग का पहला चरण 26 अप्रैल तक चलेगा. इसके बाद 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग रांची में होगी, जो 10 मई तक चलेगी. इस टूर्नामेंट के बाद हॉकी रांची लीग का दूसरा चरण शुरू होगा. हालांकि दूसरे चरण की तिथियों की घोषणा नौ मई के बाद की जायेगी. प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे. शनिवार को दोपहर दो बजे से पुरुष वर्ग के पहले मैच में बापू क्लब व रेलवे की टीम आमने-सामने होगी. वहीं, शाम चार बजे से महिला वर्ग के मुकाबले में सुपर क्वीन वीमेन क्लब का सामना साइ रांची से होगा.

ये टीमें लेंगी हिस्सा

पुरुष वर्ग

पूल ए :

बापू क्लब, फगुआ इलेवन, इंडोर हॉकी, एजी झारखंड, प्रभात तारा स्कूल धुर्वा व रेलवे.

पूल बी :

एनटीएचए जमशेदपुर, हॉकी गुमला, झारखंड इलेवन, हुलहुंडू ब्रदर्स, सिनी खूंटी व जादुर अखाड़ा खूंटी.

महिला वर्ग :

सुपर क्वीन वीमेन क्लब, हॉकी गुमला, सीएम स्कूल एक्सीलेंस बरियातू, सिनी खूंटी, न्यू राइजिंग स्टार हुलहुंडू और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) रांची की टीमें भाग ले रही हैं.

सभी जिला संघों को 10-10 लाख देगा हॉकी झारखंड

दूसरी ओर, हॉकी झारखंड की गांवों और छोटे शहरों में हॉकी को बढ़ावा देने की योजना है. इसके लिए हॉकी झारखंड की ओर से सभी जिला संघों को 10-10 लाख रुपये अनुदान और हॉकी किट दिये जाने की योजना है.

30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग

हॉकी झारखंड की मेजबानी में रांची में 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग होगी. 10 मई तक चलनेवाली लीग में हॉकी झारखंड समेत आठ राज्यों हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की टीमें भाग लेंगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel