[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi Firing: घायल जमीन कारोबारी राजबलम की मौत, 7 सितंबर को हुई थी फायरिंग

Ranchi Firing: घायल जमीन कारोबारी राजबलम की मौत, 7 सितंबर को हुई थी फायरिंग

0
Ranchi Firing: घायल जमीन कारोबारी राजबलम की मौत, 7 सितंबर को हुई थी फायरिंग
राजबलम (फाइल फोटो)

Ranchi Firing News | रांची, अजय दयाल: राजधानी रांची के रातू स्थित झखराटांड़ मुंडाटोली में बीते 7 सितंबर की देर शाम जमीन कारोबारी पर हुई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल राजबलम गोप उर्फ बलमा की आज सोमवार की सुबह मौत हो गयी. बरियातू स्थित रामप्यारी अस्पताल में बीते 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में आज सोमवार की सुबह उनकी सांसे थम गयी. मालूम हो घटना में राजबलम के मित्र रवि कुमार पर 7 सितंबर को फायरिंग हुई थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी. वहीं राजबलम को भी गोली लगी थी, उनके जबड़े में गोली फंस गयी थी.

मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी

इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने यह बात बतायी थी कि राजबलम गोप उर्फ बलमा को मारने के लिए मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव ने 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी. उसने शूटरों को बताया था कि बलमा सफेद टीशर्ट में है. घटना के वक्त बलमा के साथ उसका दोस्त रवि कुमार भी सफेद शर्ट पहनकर उसके साथ बैठा था. ऐसे में शूटर्स ने रवि को बलमा समझ उस पर अंधाधुंध गोलियां चलायी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं राजबल्लभ गोप उर्फ बलमा गंभीर रूप से घायल हुआ था.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

राजबलम का चल रहा था जमीन विवाद

मिली जानकारी की अनुसार राजबलम गोप का गांव के कुछ लोगों के साथ दो एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है. उसे कई बार धमकी मिल चुकी है. मृतक रवि कुमार के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह जमीन कारोबारी था और गोप के साथ ही रहता था. विवादित जमीन का राजबलम ने वर्षों पूर्व नामकुम के व्यवसायी से एग्रीमेंट कर दिया. इसके बाद से वह विरोधियों की नजर में चढ़ गया है. एक स्थानीय जमीन कारोबारी ने ऊंची रेट देकर जमीन की रजिस्ट्री करायी थी. कुछ दिनों से उक्त भूखंड में चहारदीवारी खड़ी की जा रही है. घायल अवस्था में थाना पहुंचे राजबलम ने बताया कि उसे उक्त जमीन के सेटलमेंट के लिए चार चक्का का ऑफर मिला था, पर जमीन नहीं दी, तो यह घटना घटी.

इसे भी पढ़ें

Good News: आज से सस्ता हुआ दूध, घी पनीर और बटर, यहां देखिए नयी कीमत

Jharkhand Weather: दो दिनों तक जमकर होगी बारिश, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel