[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची में DPS चौक से मेकन तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो अवैध गैरेज हटाए गए

रांची में DPS चौक से मेकन तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो अवैध गैरेज हटाए गए

0
रांची में DPS चौक से मेकन तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो अवैध गैरेज हटाए गए
प्रतीकात्मक तस्वीर. (AI Image)

Ranchi Encroachment Removal Drive: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान सड़क पर संचालित दो अवैध गैरेज हटाए गए. 

सड़क पर खड़े वाहनों से लग रहा था जाम 

निरीक्षण में पाया गया कि गैरेज संचालकों ने बड़ी संख्या में गाड़ियों को सड़क किनारे पार्क कर रखा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और जाम की समस्या हो रही थी. रांची नगर निगम की टीम ने दोनों गैरेज संचालकों को 24 घंटे के भीतर सभी गाड़ियों को हटाने का निर्देश दिया. साथ ही सड़क किनारे बनाई गई अस्थायी स्ट्रक्चर को भी हटाया गया. अभियान के दौरान लंबे समय से लावारिस हालत में खड़े एक पुराने वाहन को ध्वस्त कर जब्त कर लिया गया. नगर निगम ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में ऐसे अनुपयोगी वाहनों की पहचान की जा रही है, जो यातायात में बाधा बन रहे हैं. निगम ने गाड़ी मालिकों से तत्काल वाहन हटाने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि निर्देश का पालन नहीं करने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. 

अवैध पान-गुटखा और मीट दुकानों पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित कई दुकानों पर भी कार्रवाई की गई. इन दुकानों में तंबाकू, सिगरेट, पान, गुटखा सहित अन्य सामग्री बेची जा रही थी, जिससे क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ जुट रही थी. नगर निगम को स्थानीय लोगों से छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें भी मिली थीं. चूंकि यह क्षेत्र शैक्षणिक संस्थानों और आवासीय परिसरों के पास है, इसलिए सभी अवैध दुकानों को हटाया गया. इसके अलावा भुसुर नदी के पास संचालित दो अवैध मीट दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. जांच में पाया गया कि दुकानों से निकलने वाले मीट के अवशेष नदी और उसके आसपास फेंके जा रहे थे, जिससे प्रदूषण फैलने की आशंका थी. 

भुसूर नदी किनारे ग्रीन पैच विकसित किया जाएगा

अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने हॉर्टिकल्चर शाखा के गार्डन अधीक्षक को भुसूर नदी के किनारे और मार्ग के अन्य उपयुक्त जगहों की पहचान कर ग्रीन पैच विकसित करने व क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया. 

यह भी पढ़ें- पलामू: कैदी के फरार होने की उड़ी अफवाह, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, SDPO ने शांत किया बवाल

यह भी पढ़ें- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफसर की कमी पर एनएमसी सख्त, दिया 45 दिनों की मोहलत

यह भी पढ़ें- देवघर AIMS में ECHS सेवा को हरी झंडी, झारखंड-बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-रांची

Previous article मैनचेस्टर में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? इंस्टाग्राम स्टोरी ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें
Next article विजयनगर शनिदेव मंदिर में उमड़ी आस्था, महाआरती और भंडारे में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel