[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची सुजीत सिन्हा गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में तीन अपराधी गिरफ्तार, एक घायल

सुजीत सिन्हा गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में तीन अपराधी गिरफ्तार, एक घायल

0
सुजीत सिन्हा गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में तीन अपराधी गिरफ्तार, एक घायल
रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और पुलिस के जवान बालसिरिंग पहाड़ में जहां पर मुझभेड़ हुई, Pic Credit- Prabhat Khabar

Ranchi Encounter, रांची : राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी और तीन बदमाशों धर दबोचा. इनमें से एक को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है.

सुबह 3:30 बजे बालसिरिंग इलाके में हुई मुठभेड़

रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि घटना तड़के करीब 3:30 बजे की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधियों का एक गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इसी आधार पर बालसिरिंग इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली. जिसमें उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई. पूछताछ में युवक ने खुद को कोयलांचल शांति समिति (KSS) गिरोह का सदस्य बताया, जिसका सरगना सुजीत सिन्हा है. उसने बताया कि उसके दो साथी कुछ दूरी पर इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: झारखंड से मॉनसून के विदाई की तैयारी, सुबह-शाम सताएगी गुलाबी ठंड, जानें कल के मौसम का हाल

गोलीबारी के बाद तीनों बदमाश धराए

पुलिस ने जब युवक से मिली जानकारी के आधार पर जब बाकी दो अपराधियों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया. बाद में पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया.

बदमाशों के पास से दो पिस्तौल बरामद

एसपी पुष्कर ने बताया कि बदमाशों के पास से दो पिस्तौल बरामद की गई हैं. प्रारंभिक जांच में तीनों के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं. फिलहाल पुलिस गिरोह की गतिविधियों और उनके नेटवर्क की जांच में जुटी है.

Also Read: रांची में आदिवासियों ने दिखाया दम, ‘आक्रोश महारैली’ में बोले- कुड़मी को ST का दर्जा मिला तो…

Previous article Nobel Prize 2025: इकोनॉमिक्स में इन 3 दिग्गजों का चला जादू, इनोवेशन और आर्थिक विकास के लिए मिला नोबेल
Next article Dhanteras 2025 Puja Mantra: धनतेरस के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, धन से जुड़ी सभी दिक्कतें होंगी दूर
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel