[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Eid Ul Fitr 2026: ईद के लिए सज गईं रांची की मस्जिदें, शनिवार सुबह 9.15 पढ़ी जाएगी नमाज

Eid Ul Fitr 2026: ईद के लिए सज गईं रांची की मस्जिदें, शनिवार सुबह 9.15 पढ़ी जाएगी नमाज

0
Eid Ul Fitr 2026: ईद के लिए सज गईं रांची की मस्जिदें, शनिवार सुबह 9.15 पढ़ी जाएगी नमाज
रांची में डोरंडा का ईदगाह. फोटो: प्रभात खबर

रांची से राजकुमार लाल की रिपोर्ट

Eid Ul Fitr 2026: ईद के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची पूरी तरह त्योहार के रंग में रंग गई है. शहर की मस्जिदों और ईदगाहों को सजाया गया है और नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है, जहां लोग खरीदारी में जुटे हैं.

डोरंडा ईदगाह में 9:15 बजे होगी नमाज

डोरंडा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 9:15 बजे अदा की जाएगी. नमाज की इमामत मौलाना अलकमा शिवली करेंगे. इससे पहले सुबह 8:00 बजे से तकरीर (धार्मिक प्रवचन) शुरू हो जाएगी. ईदगाह कमेटी के सचिव जुबेर अहमद ने बताया कि नमाज के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ईदगाह परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है. नमाज के दिन सुबह विशेष रूप से जय नमाज (चटाई) बिछाई जाएगी, ताकि नमाजियों को किसी तरह की असुविधा न हो.

बारिश की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था

यदि मौसम खराब होता है या बारिश होती है, तो नमाज की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है. ऐसे में नमाज जामा मस्जिद जयपुर परिषद में अदा की जाएगी. जरूरत पड़ने पर वहां नमाज दो बार भी कराई जा सकती है, ताकि सभी लोग आसानी से इबादत कर सकें.

लोगों से की गई विशेष अपील

कमेटी की ओर से आम लोगों से कुछ जरूरी अपील भी की गई है. नमाजियों से कहा गया है कि वे अपने साथ चटाई (जानमाज) लेकर आएं और उसी पर नमाज अदा करें. इसके साथ ही ईदगाह के पास वाहनों की भीड़ न बढ़े, इसके लिए लोगों से वाहन दूर खड़े करने या पैदल आने की सलाह दी गई है. डोरंडा क्षेत्र में रास्ता संकरा होने के कारण हर साल भीड़ अधिक हो जाती है. ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया है.

हरमू रोड ईदगाह में भी विशेष इंतजाम

हरमू रोड स्थित रांची ईदगाह में भी ईद को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. यहां सुबह 9:00 बजे से तकरीर शुरू होगी और मौलाना डॉ. असगर मिस्बाही सुबह 10:00 बजे नमाज अदा कराएंगे. यह ईदगाह शहर के प्रमुख स्थलों में से एक है, जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचते हैं. इस बार भी भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि नमाज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें: गुमला में दोस्ती और भरोसे को किया दागदार, महिला दोस्त ने टीचर को लगा दिया 32 लाख का चूना

आयोजन को सफल बनाने में जुटी कमेटी

ईद के इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए ईदगाह कमेटी के सदस्य लगातार सक्रिय हैं. अध्यक्ष अनवर खान, नज्जू अंसारी, असलम गद्दी, परवेज, खलील मोहम्मद जमाल, आसिफ इकबाल, आफताब रिजवी, इफ्तिखार अंसारी और फिरोज सहित कई लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं. कुल मिलाकर रांची में ईद-उल-फितर को लेकर उत्साह चरम पर है. प्रशासन और कमेटी के सहयोग से यह पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की पूरी तैयारी की गई है.

इसे भी पढ़ें: ईद-उल-फितर 2026, चांद न दिखने से नमाज शनिवार को, आज अलविदा जुमा

Previous article RSS में बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग, संगठन होगा और मजबूत, युवाओं को मौका
Next article बिहार में पहली बार ग्रीन-टेक कॉनक्लेव, किसान सीखेंगे टेक्नोलॉजी बेस्ड खेती में नए प्रयोग
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel