[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi Vidhan Sabha Result 2024: बीजेपी के सीपी सिंह निकले आगे, जेएमएम की महुआ माजी रहीं पीछे

Ranchi Vidhan Sabha Result 2024: बीजेपी के सीपी सिंह निकले आगे, जेएमएम की महुआ माजी रहीं पीछे

0
Ranchi Vidhan Sabha Result 2024: बीजेपी के सीपी सिंह निकले आगे, जेएमएम की महुआ माजी रहीं पीछे
Ranchi Vidhan Sabha Result 2024

Ranchi Assembly Election Result 2024: रांची विधानसभा सीट पर सीपी सिंह की जीत का सिलसिला जारी रहा या महुआ माजी ने उनके विजय रथ को लगाया ब्रेक. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाने वाली रांची में इस बार कौन जीता. फैसला शनिवार को होगा.

रांची विधानसभा सीट पर 52.46 फीसदी हुआ था मतदान

रांची विधानसभा सीट पर इस बार के चुनाव में 52.46 फीसदी मतदान हुआ. इस सीट पर कुल 3,79,039 मतदाता थे. इनमें से 1,91,880 पुरुष, 1,87,128 महिला और 31 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 1,01,481 पुरुष, 97,344 महिला और 8 थर्ड जेंडर (कुल 1,98,833 मतदाता) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

10 निर्दलीय समेत 18 उम्मीदवार रांची से लड़ रहे थे चुनाव

63-रांची विधानसभा राज्य की एक प्रतिष्ठित विधानसभा सीट है. इस सीट पर 1996 से लगातार जीत रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सीपी सिंह का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी से हुआ. इस सीट पर 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें 10 निर्दलीय थे. इनमें 4 महिला उम्मीदवार भी शामिल थीं.

इन पार्टियों के प्रत्याशी रांची विधानसभा सीट पर लड़ रहे थे चुनाव

इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और राइट टू रिकॉल पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. इस सीट पर 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग हुई थी.

रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार और उनकी पार्टी

क्रम सं.उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
1.अभय प्रताप सिंहबहुजन समाज पार्टी
2.चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह)भारतीय जनता पार्टी
3.महुआ माजीझारखंड मुक्ति मोर्चा
4.कुमार अभिषेक दुबेराष्ट्रीय जयहिंद पार्टी
5.गौतम रामपीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
6.महताब आलमऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
7.राज किशोर महतोझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
8.सुजीत कुमार बर्णवालराइट टू रिकॉल पार्टी
9.आलोक कुमारनिर्दलीय
10.आयुष रंजननिर्दलीय
11इम्तेशाम अलीनिर्दलीय
12.उत्तम यादवनिर्दलीय
13.नवींद्र कुमार भारतीनिर्दलीय
14.पवन कुमार चौधरीनिर्दलीय
15.प्रियंका कुमारीनिर्दलीय
16.रानी कुमारीनिर्दलीय
17.विवेक कृष्णनिर्दलीय
18.समीर कुमार सिंहनिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)

Also Read

Jharkhand Election 2024: झारखंड के हर मुख्यमंत्री चख चुके हैं हार का स्वाद, क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

Jharkhand Election 2024: राजनीतिक दलों ने हेलीकॉप्टर पर हर दिन खर्चे लगभग 1.87 करोड़ रुपये, सबसे ज्यादा बुकिंग इस पार्टी के नाम

Previous article जनता दरबार में आये 46 आवेदन, डीएम ने त्वरित निष्पादन का दिया आदेश
Next article Darbhanga News: आधार व नाम मिसमैच की वजह से तीन अभ्यर्थियों की नहीं हो सकी काउंसेलिंग
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel