[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : ड्रोन व लाइडार से होगा रांची शहर का सर्वे

Ranchi News : ड्रोन व लाइडार से होगा रांची शहर का सर्वे

0
Ranchi News : ड्रोन व लाइडार से होगा रांची शहर का सर्वे
Birsa Munda

रांची. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मंगलवार को रांची नगर निगम में समीक्षा बैठक की. बैइस दौरान उन्होंने निगम के एक-एक विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली. राजस्व शाखा की समीक्षा के दौरान प्रशासक संदीप सिंह ने कहा कि शहर के 2.30 लाख घरों से निगम को होल्डिंग टैक्स मिलता है. इस पर मंत्री ने कहा कि रांची शहर का विस्तार दिनों दिन होता जा रहा है. मेरा अनुमान है कि शहर में तीन लाख से कम घर नहीं होंगे. इसलिए निगम बेहतर तरीके से एक-एक घरों व खाली जमीनों का सर्वे करे तो टैक्स में बढ़ोतरी होगी. इस पर प्रशासक ने कहा कि निगम पूरे शहर में ड्रोन व लाइडार से सर्वे कराने की तैयारी में है. वर्ष 2025 से यह सर्वे शुरू हो जायेगा. इस सर्वे से एक-एक घर, खाली जमीन का थ्री डी मैप निगम के पास रहेगा. अगर कोई खाली जमीन पर निर्माण भी करता है, तो उसने कब से निर्माण कार्य शुरू किया है. यह भी पता चल जायेगा. इस प्रकार से हम शहर के शत प्रतिशत घरों से टैक्स कलेक्शन कर लेंगे. बैठक में अपर प्रशासक फिलवियुस बारला, संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू सहित अभियंता उपस्थित थे.

आत्मनिर्भर बने निगम, सरकार ज्यादा दिन नहीं कर सकती सहयोग

बैठक में मंत्री ने कहा कि पूरे देश में नगर निकाय आत्मनिर्भर बन रहे हैं. ऐसे में रांची नगर निगम को भी आत्मनिर्भर होने की जरूरत है. सरकार बहुत दिनों तक निगम को सहयोग नहीं कर सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि निगम अपने राजस्व को बढ़ाने पर ध्यान दे.

पीपीपी मोड पर करायें मार्केट कॉम्प्लेक्स व पार्किंग का निर्माण

मंत्री ने कहा कि पूरे शहर में रांची नगर निगम की जो भी जमीनें हैं. निगम सर्वे करके उन जमीनों को निकाले. फंड की कमी है, तो ऐसी जमीनों पर निगम पीपीपी मोड पर मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स व पार्किंग का निर्माण कराये. इससे सरकार को पैसा भी नहीं लगाना पड़ेगा. वहीं निगम को हर साल एक निर्धारित आय भी प्राप्त होगी.

मंत्री ने अधिकारियों को दिया आदेश

राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सभी जरूरी कार्यों का निबटारा निगम करे.

आम लोगों का कार्य समय पर हो. इसके लिए वरीय पदाधिकारी कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करें.

फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए शहर में जमीन चिह्नित कर वहां वेंडिंग जोन व वेंडर मार्केट का निर्माण किया जाये.

शहर में अधिक से अधिक पार्किंग का निर्माण करें. ताकि सड़कें जाममुक्त हो.

कर्मचारी संघ ने किया स्वागत, रखी मांग

रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम के नेतृत्व में मंत्री का स्वागत कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि अनुकंपा के आधार पर निगम में नियुक्ति नहीं हो रही है. इस कारण आश्रित पिछले 10 वर्षों से दौड़ लगा रहे हैं. निगम जल्द से जल्द अनुकंपा पर बहाली कराये. अन्यथा हम सभी के पास आत्मदाह के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel