[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची अनगड़ा में नाना-नाती की दो बाइकों की टक्कर, नाती की मौत

अनगड़ा में नाना-नाती की दो बाइकों की टक्कर, नाती की मौत

0
अनगड़ा में नाना-नाती की दो बाइकों की टक्कर, नाती की मौत
बाइक एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

अनगड़ा से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर रामदगा मध्य विद्यालय के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों के बीच हुई सीधी और जबरदस्त टक्कर में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में मृतक के साथ बैठे एक अन्य किशोर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतक की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेंती निवासी 16 वर्षीय विकास मुंडा के रूप में की गई है. 

नाती की मौत, नाना गंभीर रूप से घायल 

इस भीषण सड़क हादसे में बेंती निवासी एक अन्य किशोर महेंद्र मुंडा और रामदगा निवासी 62 वर्षीय पंथू मुंडा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक किशोर विकास मुंडा और गंभीर रूप से घायल वृद्ध पंथू मुंडा रिश्ते में नाती और नाना लगते हैं.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे विकास और महेंद्र एक ही बाइक से गेतलसूद से गोंदलीपोखर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रामदगा के पास एक गली से विकास के नाना पंथू मुंडा भी अपनी बाइक पर सवार होकर मुख्य सड़क की ओर निकल रहे थे. जैसे ही पंथू मुंडा मुख्य सड़क पर पहुंचे, उसी समय गेतलसूद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. 

रिम्स ले जाने के दौरान मौत

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स भिजवाया. हालांकि, अस्पताल ले जाने के क्रम में ही विकास ने रास्ते में दम तोड़ दिया. घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. 

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज आएंगे रांची, 5 अप्रैल को अभिनंदन

Previous article पतरातू में दूध फैक्ट्री गेट पर फायरिंग व बमबाजी, इलाके में बढ़ी दहशत
Next article बंगाल चुनाव : भाजपा ने बिष्णुपुर में तीसरी बार बदला उम्मीदवार, अब तक फिरहाद के खिलाफ नहीं मिला प्रत्याशी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel