[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट 

रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट 

0
रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट 
एयरप्लेन. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ranchi Airport: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आनेवाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) ने एयरपोर्ट पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए जरूरी संसाधनों का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है. अब मंत्रालय स्तर पर रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी. 

विदेश जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत 

एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है. झारखंड से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, कारोबार, शिक्षा और चिकित्सा के लिए विदेश जाते हैं. वर्तमान में उन्हें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई या हैदराबाद जैसे शहरों से कनेक्टिंग उड़ानें लेनी पड़ती हैं, जिससे यात्रा लंबी होने के साथ खर्च भी बढ़ जाता है. रांची से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी. साथ ही झारखंड के उद्योग, व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी नई गति मिलेगी. इसके लिए एयरपोर्ट पर कस्टम, इमिग्रेशन और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की जरूरी व्यवस्थाएं स्थापित करनी होंगी. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पूर्वी भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जहां से घरेलू उड़ानों के साथ विदेशों के लिए भी सीधी विमान सेवा उपलब्ध होगी. मालूम हो कि रांची एयरपोर्ट से एयर इंडिया और इंडिगो की 23 फ्लाइट हर दिन उड़ान भर रही है. यह फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भुवनेश्वर, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना और बेंगलुरु के लिए है. 

एयरपोर्ट निदेशक ने क्या कहा? 

एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की सभी तरह की सुविधा है. पूर्व में वर्ष 2008-09 में रांची से जेद्दा के लिए सीधी उड़ानें संचालित होती थीं. कस्टम, इमिग्रेशन और अन्य सुविधाओं के लिए एयरपोर्ट में जगह उपलब्ध है. इसको लेकर मंत्रालय और एयरलाइंस कंपनियाें को पत्र लिखा गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

Previous article जीएमसीएच पूर्णिया में ओपीडी सेवाओं का नया रोस्टर जारी: दो पालियों में बैठेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
Next article कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी आज, करें भगवान गणेश चालीसा का पाठ, बरसेगी बप्पा की कृपा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel