[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे रांची के श्रमिक रामदास बेदिया, राष्ट्रपति के आमंत्रण पर दिल्ली रवाना

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे रांची के श्रमिक रामदास बेदिया, राष्ट्रपति के आमंत्रण पर दिल्ली रवाना

0
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे रांची के श्रमिक रामदास बेदिया, राष्ट्रपति के आमंत्रण पर दिल्ली रवाना
राजधानी एक्सप्रेस से रामदास बेदिया (टिकट के साथ) रांची स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए. फोटो : प्रभात खबर

Ramdas Bedia News| अनगड़ा, जितेंद्र कुमार : झारखंड की राजधानी रांची के बीसा के रामदास बेदिया 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे. साथ ही रात्रि भोज में शामिल होंगे. बुधवार 13 अगस्त को वह ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गये. राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण पत्र मिलने के बाद प्रखंड प्रशासन ने बीडीओ जयपाल सोय के निर्देश पर रामदास बेदिया को राजधानी एक्सप्रेस से रांची से दिल्ली के लिए रवाना किया.

समय से पहले पूरा कर लिया पीएम आवास का निर्माण

बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि रामदास बेदिया को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का आवंटन हुआ था. रामदास ने निर्धारित समय से पहले ही प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पूरा कर लिया. इस पर जिला मुख्यालय के द्वारा सक्सेस स्टोरी बनायी गयी. बाद में राष्ट्रपति भवन ने उनके सम्मान के लिए आमंत्रण दिया.

ग्रामीणों ने किया रामदास बेदिया का अभिनंदन

रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन से रवाना होने से पहले ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया. रामदास बेदिया की इस उपलब्धि से बीसा पंचायत में हर्ष का माहौल है. यह पहला मौका है, जब अनगड़ा प्रखंड के किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति भवन से समारोह में बुलावा आया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेता बोले- मोदी सरकार में गरीबों को भी सम्मान

भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने कहा कि यह नया भारत है, यहां गरीब व्यक्ति को भी पूर्ण सम्मान मिलता है. सत्यमेव मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद यहां के गरीब आदिवासियों को भी सम्मानित होने का अवसर मिलता है.

Ramdas Bedia Ranchi Went To New Delhi From Jharkhand
रांची रेलवे स्टेशन पर दिल्ली वाना होने से पहले रामदास बेदिया. फोटो : प्रभात खबर.

रामदास बोले- दिल्ली जाने की कल्पना भी नहीं की थी

रामदास बेदिया ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी दिल्ली जाने की कल्पना नहीं की थी. अब वे अतिथि के रूप में राष्ट्रपति भवन जा रहे हैं. यह उनके लिए गौरव का क्षण है. उनका पूरा परिवार, रिश्तेदार, आस-पड़ोस के लोग और शुभचिंतक इससे बेहद खुश हैं.

इसे भी पढ़ें

Viral Video: पानी में डूबे हिरन के बच्चे को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी, पशुप्रेमी की सब कर रहे तारीफ

Weather Forecast: 15 अगस्त को झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, आज ही जान लें 4 दिन के मौसम का हाल

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में फैसला 27 अगस्त को

Viral Video: खूंखार मगरमच्छ और हाथी की ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी, गजराज ने मगर को पटक-पटककर मारा

Previous article विद्यार्थियों की सुविधा से ज्यादा चिंता चोरी की, नहीं रखे जाते बेंच-डेस्क
Next article फॉर्म भरने में मारपीट, महिला घायल<bha>;</bha> हंगामा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel