[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, राजधानी सहित कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश

फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, राजधानी सहित कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश

0
फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, राजधानी सहित कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश
Birsa Munda

रांची. मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है. इसका असर दिखने लगा है. राजधानी सहित राज्य के कई इलाकों में आकाश में बादल छाये हुए हैं. राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को अच्छी बारिश हुई. 12 और 13 जुलाई को पूरे राज्य में बारिश होगी. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश से आकर झारखंड के रास्ते जा रहा है. मॉनसूनी हवा भी पलामू से गुजरेगी. इसका असर अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड में रहेगा.

12 और 13 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 12 और 13 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. विशेषकर संताल परगना में इसका ज्यादा असर रहेगा. मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून अनुकूल स्थिति में बदल रहा है. इसका असर दिखेगा. राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है. 11 जुलाई को कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 12-13 जुलाई को पूरे राज्य में बारिश हो सकती है. गुरुवार से राज्य में मौसमी गतिविधियां बढ़ी रहेंगी.

32 डिग्री सेसि रहा राजधानी का तापमान

राजधानी का अधिकतम तापमान बुधवार को 32 डिग्री सेसि के आसपास रहा. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेसि के आसपास रहा. बुधवार को ओरमांझी, कांके, बरियातू आदि इलाकों में करीब एक घंटे अच्छी बारिश हुई. अन्य इलाकों में बूंदाबांदी हुई. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अभी कुछ दिनों तक राजधानी और आसपास में भी बारिश हो सकती है. इससे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेसि से नीचे आ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel