[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें व विकास कार्यों में तेजी लायें

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें व विकास कार्यों में तेजी लायें

0
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें व विकास कार्यों में तेजी लायें

प्रतिनिधि, बेड़ो.

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार को प्रखंड सभागार में सभी विभागों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. उन्होंने विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. सांसद ने कहा कि कार्यालय में बैठक करना उनके लिए भावनात्मक क्षण है, क्योंकि वे यहां पदाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. विकास कार्यों में तेजी लायें. किसी भी विभाग में खामियां मिली तो कार्रवाई होगी. सांसद ने सीओ को कैरियर, इलाज या अन्य जरूरी कार्यों के लिए जाति, आवासीय व अन्य प्रमाण पत्रों का जारी करना सुनिश्चित करें. सांसद प्रतिनिधि जोगेश उरांव ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पदाधिकारियों से समन्वय करेंगे. बालू की समस्या पर सांसद ने कहा कि पेसा कानून लागू हो चुका है. इसका गजट भी जारी हो गया है. उन्होंने चेताया कि 15 जून के बाद कई गतिविधियों पर रोक लग जायेगी. इसलिए सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे कर लिये जायें. बैठक में प्रमुख बिनिता कच्छप, बीडीओ राहुल उरांव, सीओ राज कुंवर सिंह, थाना प्रभारी सुजीत उरांव, एसडीओ पुरुषोत्तम भाई पटेल, बीपीओ संजय तर्की, विधायक प्रतिनिधि देवनिश तिग्गा, सत्येन्द्र साहू व सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

बेड़ो के अधिकारियों के साथ सांसद सुखदेव भगत ने की पहली समीक्षा बैठक

बेड़ो, प्रखंड सभागार में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते सांसद.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel