[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची इंटर कॉलेजों में नामांकन के लिए सीट घटाने का किया विरोध

इंटर कॉलेजों में नामांकन के लिए सीट घटाने का किया विरोध

0
इंटर कॉलेजों में नामांकन के लिए सीट घटाने का किया विरोध

रांची. राज्य में संचालित इंटर कॉलेजों के कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय में नामांकन लेने को लेकर 384 सीट निर्धारित करने के निर्णय का विरोध करने की घोषणा की गयी है. झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की शुक्रवार को सर्वोदय निकेतन स्कूल में हुई. इसमें जैक द्वारा सीट घटाने का विरोध किया गया. वक्ताओं ने जैक से सीट घटाने का निर्णय वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि जैक अधिनियम-2006 में स्पष्ट है कि प्लस टू स्तर के संस्थानों में सीट निर्धारण का अधिकार जैक को है. इसके बाद भी शिक्षा सचिव के पत्र के आधार पर सीट क्यों घटा दी गयी. जैक बोर्ड से निर्णय क्यों नहीं कराया गया. बैठक में इंटर कॉलेजों में सीट निर्धारण के निर्णय, अनुदान की राशि में 80 प्रतिशत बढ़ोतरी तथा वित्त रहित शिक्षक-कर्मचारियों को बिहार की तर्ज पर राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांगों पर चर्चा की गयी.

10 जून को सीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा

आंदोलन के क्रम में मोर्चा 10 जून को सीएम, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपेगा. 11 जून को वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में हड़ताल रहेगी तथा शिक्षक-कर्मचारी स्कूल व कॉलेजों के मुख्य द्वार पर शिक्षा सचिव का पुतला जलायेंगे. 13 जून को वित्त रहित शिक्षक-कर्मचारी राजभवन के समक्ष महाधरना देंगे तथा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे. 16 जून को शिक्षक-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों के आवास पर धरना देंगे तथा मुख्यमंत्री के नाम अनुशंसा पत्र लिखवायेंगे. जैक का घेराव 26 जून को किया जायेगा. विधानसभा सत्र के दौरान मोर्चा विधानसभा का घेराव भी करेगा. मोर्चा ने कहा कि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो सीएम आवास का घेराव किया जायेगा. मौके पर अध्यक्ष मंडल के रघुनाथ सिंह, संजय कुमार, देवनाथ सिंह, नरोत्तम सिंह सहित इंटर कॉलेज, हाइस्कूल, संस्कृत विद्यालय, मदरसा के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel