[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Political news : ग्राम गाड़ी योजना को सुचारू रूप से चलाना प्राथमिकता : दीपक बिरुवा

Political news : ग्राम गाड़ी योजना को सुचारू रूप से चलाना प्राथमिकता : दीपक बिरुवा

0
Political news : ग्राम गाड़ी योजना को सुचारू रूप से चलाना प्राथमिकता : दीपक बिरुवा

रांची. राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि सरकार आमजन के हित में काम करेगी. ग्राम गाड़ी योजना को सुचारू रूप से चलाना हमारी प्राथमिकता होगी. सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे, इसका ख्याल रखा जायेगा. विभाग की समीक्षा के बाद भूमि विवाद के मामलों को निबटाने के लिए सख्त कदम उठायेंगे. जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा. दूसरी बार परिवहन मंत्री बनने के बाद शनिवार को चाईबासा पहुंचे दीपक बिरुवा से प्रभात खबर के संवाददाता सुनील कुमार सिन्हा ने बात की. प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश :

सवाल : सरकार की प्राथमिकता क्या होगी?

जवाब : राज्य में भूमि से संबंधित विवादित मामलों का निबटारा करना और ग्राम गाड़ी योजना को सुचारू रूप से चलाना हमारी प्राथमिकता होगी. सरकार लोकहित को ध्यान रखकर काम करेगी और फैसला लेगी. काम बेहतर तरीके से हो, इसका ख्याल रखा जायेगा. सरकार की योजनाओं का लाभ आमलोगों को मिले, सरकार की यह प्राथमिकता होगी.

सवाल : राज्य में विवादित भूमि की संख्या बहुत है, इसका समाधान कैसे करेंगे?

जवाब : विभाग की समीक्षा करने के बाद ही प्राथमिकताओं का पता चल पायेगा. कहां क्या स्थिति है, इसकी समीक्षा की जायेगी, उसके बाद प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान किया जायेगा. भूमि से संबंधित बहुत सारे कानून हैं और उसकी बहुत सारी प्रक्रिया भी है. लेकिन, जनता को इन प्रक्रिया में कहीं परेशानी तो नहीं है, यह जानना भी जरूरी है. ग्रामीण क्षेत्रों को खासकर शेड्यूल जिलों में जो जमीन का खतियान है, आज भी दादा-परदादा के नाम से ही दर्ज है. जबकि सेटलमेंट में जो नाम दर्ज था, आज भी वही है. उसके लिए वंशावली की जरूरत पड़ती है. जरूरत के अनुसार, वंशावली नहीं बनती है. इसे लेकर हमलोग ठोस निर्णय करेंगे, ताकि जो वर्तमान में उनके वंशज हैं, उनके नाम से सेटलमेंट हो सके.

सवाल : सरकार ने ग्राम गाड़ी योजना शुरू की थी, लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है?

जवाब : इसके लिए राज्य परिवहन निगम की स्थापना की जायेगी, जिससे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों और प्रखंड मुख्यालयों को जिला मुख्यालय से जोड़ेंगे. इसके बाद चिह्नित क्षेत्रों में ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत करेंगे. इससे विधवा, विकलांग, पेंशनधारी, आंदोलनकारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र लाभान्वित होंगे. इस योजना को और बेहतर करेंगे. हमारा प्रयास होगा कि ग्राम गाड़ी योजना को जिस उद्देश्य से शुरू किया गया, उसका लाभ बेहतर ढंग से लोगों को मिल सके.

सवाल : राज्य में बस पड़ाव की समस्या से कैसे निबटेंगे?

जवाव : बस बड़ाव की समस्या चाईबासा में भी है. पिछली बार भी चुनाव से पहले मुझसे कई लोगों ने आग्रह किया था. इस बार इसे विकसित करने का प्रयास होगा, ताकि बस स्टैंड में सभी लोग बेहतर ढंग से आना-जाना कर सकें. वहीं, पूरे राज्य में जहां भी बस पड़ाव की परेशानी है, उसे दूर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel