[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रातू में रथयात्रा मेला की तैयारी पूरी, आज नेत्रदान

रातू में रथयात्रा मेला की तैयारी पूरी, आज नेत्रदान

0
रातू में रथयात्रा मेला की तैयारी पूरी, आज नेत्रदान
Birsa Munda

रातू. छोटानागपुर का ऐतिहासिक रथयात्रा मेला का आगाज रविवार को रातू किला परिसर में होगा. सात जुलाई को किला परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा को रथ पर विराजमान किया जायेगा, इसके बाद रथयात्रा निकाली जायेगी, जो मौसीबाड़ी तक जायेगी. शनिवार को राजपुरोहित भोलानाथ मिश्रा, करुणा मिश्रा सहित अन्य पुरोहित विधि विधान से भगवान जगन्नाथ के नेत्रदान अनुष्ठान करेंगे. नेत्रदान के बाद भगवान की महाआरती होगी, वहीं प्रसाद का वितरण होगा. नेत्रदान के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन सुलभ हो जायेंगे. वहीं रविवार को रातू किला परिसर स्थित मंदिर से धूमधाम के साथ शाम चार बजे रथयात्रा प्रारंभ होगी. 17 जुलाई को मौसीबाड़ी से पुनः भगवान को मुख्य मंदिर में लाया जायेगा.

30 फीट ऊंचा है रथ, लगे हैं नौ पहिये: रातू किला परिसर में जिस रथ पर विग्रहों को सवार किया जायेगा, उस रथ की ऊंचाई 30 फीट है. रथ को चारों ओर से सजाने की प्रक्रिया जारी है. भगवा ध्वज से रथ के चारों कोने को सजाया जा रहा है. इस विशाल रथ में नौ विशालकाय लोहे के पहिये लगे हैं.

सैकड़ों स्टॉल लग चुके हैं: मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. थियेटर, झूला समेत सैकड़ों स्टॉल अभी से लग चुके हैं. बच्चों, युवाओं और महिलाओं के मनोरंजन के लिए खेल-तमाशे के स्टॉल व पंडाल लग चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel