[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची हिंदू नववर्ष पर निकाली प्रभात फेरी निकाली

हिंदू नववर्ष पर निकाली प्रभात फेरी निकाली

0
हिंदू नववर्ष पर निकाली प्रभात फेरी निकाली

बेड़ो.

भारतीय हिंदू नववर्ष विक्रम संवत के अवसर पर गुरुवार को शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने प्रभात फेरी निकालकर पथ संचलन किया. प्रभात फेरी स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर शहरी क्षेत्र का नगर भ्रमण करते हुए महादानी मंदिर से वापस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में संपन्न हुई. विद्यालय पहुंचकर वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया. सचिव बाणी कुमार राय ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा उत्सव समस्त भारतीयों के लिए गर्व का विषय है. क्योंकि इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी. इसके अलावे गुप्त वंश के सम्राट चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर भारत में एक नये विक्रम संवत का प्रारंभ किया था. भगवान रामचंद्रजी का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था. इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ. वर्तमान में पाश्चात्य शिक्षा नीति के कारण भारतीय अपने मूल परंपरा व संस्कृति से भटक कर विदेशी संस्कृति को अपनाने में गर्व अनुभव कर रहे हैं. मौके पर अध्यक्ष भवानी शरण सिंह, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार, डा रमेश प्रसाद, राजेन्द्र रौनियार, रवींद्र बर्मा, राहुल रक्षित, आचार्य-दीदी व भैया-बहनें शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel