[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची प्रभात खबर कॉन्क्लेव: मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- ‘अदृश्य शक्ति’ से ज्यादा डरावना है कैंसर का नाम

प्रभात खबर कॉन्क्लेव: मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- ‘अदृश्य शक्ति’ से ज्यादा डरावना है कैंसर का नाम

0
प्रभात खबर कॉन्क्लेव: मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- ‘अदृश्य शक्ति’ से ज्यादा डरावना है कैंसर का नाम
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, Pic Credit- X Handle Radha Krishna Kishore

Prabhat Khabar Initiative, रांची : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कॉन्क्लेव में कहा कि प्रभात खबर की ओर से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत किया जाना एक सराहनीय पहल है. शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टर का तेजी से व्यवसायीकरण हो रहा है. ऐसे में यह कदम समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने कैंसर की जंग जीतकर समाज को मजबूत संदेश दिया है. कैंसर का संबंध खराब जीवनशैली से तो है ही, यह हमारी इम्यूनिटी और पोषण से भी सीधे जुड़ा हुआ है. इसलिए इस दिशा में मजबूती से काम करने की आवश्यकता है.

कैंसर पूरे परिवार को तोड़ देता है : राधा कृष्ण किशोर

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा है कि कैंसर पूरे परिवार को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ देता है. इसके लिए गांव स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. आज किसी अदृश्य शक्ति से जितना डर नहीं लगता, उससे कहीं अधिक डर कैंसर का नाम सुनकर लगता है. उन्होंने कहा कि जागरूकता के कारण ही अमेरिका में पिछले 20 वर्षों में कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है. झारखंड में भी इसी दिशा में काम करने की जरूरत है. हमें पीछे मुड़कर देखना होगा, तभी अपनी कमियों को वास्तविक रूप से समझ सकेंगे.

वित्त मंत्री ने झारखंड निर्माण के उद्देश्य समझने पर दिया जोर

वित्त मंत्री ने आगे झारखंड निर्माण के उद्देश्य को समझने पर भी जोर दिया. कहा कि आज कैंसर जांच के लिए किसी भी सरकारी अस्पताल में पेट-सीटी स्कैन जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, जबकि यह आवश्यक है. इसके लिए मरीजों को निजी अस्पतालों या कोलकाता व अन्य बड़े महानगरों में जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि डॉ इरफान अंसारी ने भरोसा दिलाया है कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर जांच के लिए पेट-सीटी मशीन तथा 24 जिलों में ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए मैमोग्राफी मशीन लगायी जायेंगी.

Also Read: जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, 26 फरवरी को रखेंगी भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला

जनहित में स्वास्थ्य बजट बढ़ाने की जरूरत : डॉ इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि वर्तमान में हमारे पास लगभग 5500 करोड़ रुपये का बजट है. जनहित में इसे और बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि सीमित बजट में हम चाहकर भी बहुत कुछ नहीं कर पाते हैं. उन्होंने कहा कि इस बार बजट में हेल्थ सेक्टर के लिए अधिक अंशदान बढ़ाने की मांग की गयी है. बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्य में होनी चाहिए थी, लेकिन हम पुराने और घिसे-पिटे रास्तों पर ही आगे बढ़ते रहे. जबकि स्वास्थ्य क्षेत्र लगातार नये बदलावों से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि रिम्स में मरीजों की भारी भीड़ लगी रहती है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. लोग हमसे इलाज, बिस्तर और आइसीयू सुविधा की उम्मीद करते हैं, लेकिन हम सभी को सुविधा नहीं दे पा रहे हैं.

डॉ इरफान अंसारी दी बधाई

डॉ इरफान अंसारी ने प्रभात खबर द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान शुरू करने पर बधाई दी और कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है. रिम्स-2 के साथ-साथ राज्य में पहली बार आठ मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है. उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले की पांच लाख रुपये की हेल्थ योजना को बढ़ाकर 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता कर दी है. एक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने कहा कि आज कैंसर अब केवल एक बड़ी बीमारी नहीं, बल्कि एक चुनौती है, जिसे समय पर पहचान कर पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जहां जानकारी का अभाव होता है. वहीं, कैंसर जैसी बीमारी फैलती है. सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. आने वाले समय में राज्य में एक बड़ा कैंसर अस्पताल स्थापित किया जायेगा. उन्होंने पिछली सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इस सेक्टर में हम जहां पहुंच सकते थे, वहां तक नहीं पहुंच पाये हैं.

Also Read: एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा रिम्स-2, प्रभात खबर के कॉन्क्लेव में इरफान अंसारी का ऐलान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel