[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar प्रभात खबर के प्रधान संपादक को जेल से मिली धमकी पर रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने उठाए सवाल, की ये मांग

प्रभात खबर के प्रधान संपादक को जेल से मिली धमकी पर रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने उठाए सवाल, की ये मांग

0
प्रभात खबर के प्रधान संपादक को जेल से मिली धमकी पर रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने उठाए सवाल, की ये मांग
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ.

रांची: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को रांची की होटवार जेल से मिली धमकी को लेकर सांसद संजय सेठ ने कई सवाल खड़े किए हैं. रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने बयान जारी कर कहा है कि जेल के लैंडलाइन नंबर से झारखंड और देश के जाने-माने पत्रकार को फोन पर धमकी दिया जाना सीधे-सीधे सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा करने वाला है. इससे ये स्पष्ट हो रहा है कि कैसे झारखंड में सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सरकार के द्वारा भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है. जेल से जुड़े अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए. आपको बता दें कि रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (होटवार जेल) से योगेंद्र तिवारी के नाम पर प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को धमकी दी गयी है. इस मामले में ईडी ने होटवार जेल के जेलर को समन कर दो जनवरी को हाजिर होने का आदेश दिया है.

झारखंड में लगे राष्ट्रपति शासन

रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमकियां दी जा रही हैं. झारखंड सरकार को कोई हक नहीं है कि वह सत्ता में रहकर जनकल्याण की झूठी बातें करें. अब समय आ गया है कि ऐसी भ्रष्ट और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए. सांसद संजय सेठ ने इस मामले में जेल से जुड़े सभी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: प्रभात खबर के प्रधान संपादक को धमकी मामले में ईडी का होटवार जेल के जेलर को समन, दो जनवरी को हों हाजिर

अपराधियों का साम्राज्य हो गया है स्थापित

सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में पूरी तरह से अपराधियों का साम्राज्य स्थापित हो चुका है. प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को धमकी मिलना उसकी एक बानगी है. यह कैसा दुर्भाग्य है कि जेल में बैठकर अपराधी पत्रकारों को धमका रहे हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है. इस बात में कोई संदेह नहीं कि यह सब सीधे-सीधे कांग्रेस, झामुमो और राजद सरकार के संरक्षण में हो रहा है. उन्होंने कहा कि अब झारखंड की इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है. तभी अपराधियों के हौसले को नेस्तनाबूत किया जा सकता है.

Also Read: प्रभात खबर के प्रधान संपादक को बिरसा मुंडा जेल से मिली धमकी, शिकायत दर्ज

होटवार जेल से दी गयी धमकी
प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से योगेंद्र तिवारी के नाम पर धमकी दी गयी है. धमकी का फोन 0651-2911807 से आशुतोष चतुर्वेदी के मोबाइल नंबर पर आया था. घटना को लेकर वरीय स्थानीय संपादक विजय पाठक ने राज्य के गृह सचिव, डीजीपी, रांची के डीसी, एसएसपी, कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा कारा के अधीक्षक से लिखित शिकायत की है. उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

Also Read: Bharat Bandh: सरना कोड को लेकर झारखंड में आदिवासियों ने रेल-रोड चक्का किया जाम, केंद्र सरकार से की ये मांग

योगेंद्र तिवारी के नाम पर दी गयी धमकी
प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को जेल से उस नंबर से फोन आया था. फोन करनेवाले ने पहले खुद का नाम योगेंद्र तिवारी बताया. इसके बाद उसने प्रभात खबर में छप रही खबरों का उल्लेख करते हुए धमकी दी. इसके कुछ देर बाद विजय पाठक के मोबाइल नंबर पर भी 0651- 2911801, 2911807, 2911805, 2911806 और 2270002 से फोन आये. हालांकि उनकी बात नहीं हो पायी. जब मामले में जानकारी हासिल की गयी, तब पता चला कि ये सभी फोन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से किये गये हैं.

Also Read: झारखंड के खरसावां में 1 जनवरी को होगा किसान समागम, कृषि मेले में लगेंगे 100 से अधिक स्टॉल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel