[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Potato Price: झारखंड की थाली से ममता ने छीनी आलू, योगी ने परोसा

Potato Price: झारखंड की थाली से ममता ने छीनी आलू, योगी ने परोसा

0
Potato Price: झारखंड की थाली से ममता ने छीनी आलू, योगी ने परोसा
उत्तर प्रदेश से बढ़ी आलू की सप्लाई.

Potato Price: झारखंड की थाली से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने आलू छीन ली, तो उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने परोसना शुरू कर दिया. इससे थोक मंडी में आलू की कीमत कम हो गई, लेकिन खुदरा बाजार में ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है.

रांची के थोक बाजार में आलू के भाव 3 रुपए तक हुए कम

उत्तर प्रदेश से आलू की आवक बढ़ने से रांची में आलू के दाम थोक बाजार में 3 रुपए तक कम हो गए हैं. बावजूद इसके, खुदरा बाजार में आलू 40 रुपए के भाव से बिक रहे हैं. गुरुवार को थोक बाजार में 30 ट्रक आलू पहुंचे. आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश से आलू की सप्लाई बढ़ी है, जिससे बाजार सामान्य हो रहा है. कीमतें घट रहीं हैं.

आठवें दिन भी जारी रही आलू लदे ट्रकों पर रोक

दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल से आने वाले आलू पर आठवें दिन भी रोक जारी रही. ट्रकों को झारखंड सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया. बंगाल में कीमतें नियंत्रित करने के नाम पर ममता बनर्जी की सरकार ने अन्य राज्यों में आलू की सप्लाई पर रोक लगा दी है. बंगाल-झारखंड सीमा पर डीबूडीह चेकपोस्ट पर एक-एक ट्रक की जांच हो रही है. आलू के ट्रकों को वापस बंगाल के आलू गोदाम या कोल्ड स्टोरेज भेज दिया जा रहा है.

फर्रुखाबाद से मंगाए जा रहे आलू

धनबाद के मां काली और मुन्ना आलू स्टोर के संचालकों की मानें, तो पश्चिम बंगाल का आलू ज्यादा स्वादिष्ट होता है. इसलिए इसकी डिमांड अधिक रहती है. बंगाल ने आलू की सप्लाई रोक दी, तो उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से आलू मंगाया जा रहा है. इसलिए बंगाल के सप्लाई बंद करने का ज्यादा असर बाजार में नहीं दिख रहा है. कीमत 2 से 5 रुपए ही अधिक है.

Also Read

Ranchi news : बंगाल रोक रहा आलू, तो झारखंड धान रोके : चेंबर

Seraikela News : बंगाल से रोक के बाद यूपी से आ रहा आलू, 40-42 रुपये किलो मिल रहा

Previous article Muzaffarpur Weather: पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी, 7 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?
Next article आलू-टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, शाकाहारी थाली 7% महंगी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel