[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची पीएमएलए कोर्ट के बाद अब झारखंड सरकार से भी पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत

पीएमएलए कोर्ट के बाद अब झारखंड सरकार से भी पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत

0
पीएमएलए कोर्ट के बाद अब झारखंड सरकार से भी पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत
जेल से बाहर आयीं पूजा सिंघल को मिली पोस्टिंग.

Puja Singhal IAS: झारखंड की तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को कोर्ट के बाद अब झारखंड सरकार से भी बड़ी राहत मिली है. पीएमएलए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद झारखंड सरकार ने भी उन्हें निलंबन से मुक्त कर दिया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अफसर पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त किए जाने की अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी कर दी है. उन्हें 7 दिसंबर 2024 के प्रभाव से निलंबन मुक्त किया गया है. 7 दिसंबर 2024 को ही पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा किया था.

निलंबन समीक्षा समिति की अनुशंसा पर पूजा का निलंबन खत्म

निलंबन समीक्षा समिति ने उनके निलंबन पर विचार किया और पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त करने की अनुशंसा की. इसके आलोक में पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त कर दिया गया है. उनके निलंबन अवधि के विनियमन के संबंध में अलग से निर्णय लिया जायेगा. फिलहाल पूजा सिंघल कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग में योगदान देंगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूजा सिंघल को 2 साल 8 महीने बाद मिली राहत

पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए 2002 की धारा-19 के तहत गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें 12 मई 2022 को निलंबित कर दिया गया था. इस तरह पूजा सिंघल करीब 2 साल 8 महीने तक निलंबित रहीं. वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2000 बैच की अधिकारी हैं. फिलहाल झारखंड में सचिव रैंक की अफसर हैं. पूजा सिंघल को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार के ठिकाने से करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक नकद बरामद हुए थे.

इसे भी पढ़ें

22 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

झारखंड कैबिनेट से राज्यकर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना मंजूर, विधायक भी होंगे कवर, 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड की महिलाओं को मंईयां सम्मान और युवाओं को मिलेगी नौकरी, गिरिडीह में बोलीं कल्पना सोरेन

Previous article चीन की आक्रामकता पर क्वाड देशों का कड़ा विरोध
Next article Health Tips: कहीं आप भी सोते समय अपने आसपास तो नहीं रखते ये चीजें?
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel