[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची दलितों के विकास पर 11 को विमर्श करेगी कांग्रेस, बोले राधा कृष्ण किशोर

दलितों के विकास पर 11 को विमर्श करेगी कांग्रेस, बोले राधा कृष्ण किशोर

0
दलितों के विकास पर 11 को विमर्श करेगी कांग्रेस, बोले राधा कृष्ण किशोर
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर.

Political News Jharkhand: अनुसूचित जाति के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक बुलायी है. बैठक 11 जून 2025 को राजधानी रांची के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में होगी. इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अहम नेताओं के साथ-साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू, सह प्रभारी डॉ डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी शामिल होंगे.

दलितों को सशक्त बनाने के लिए होगा विमर्श – मंत्री

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 11 जून का विमर्श दलितों के जीवन, अनुभवों और संघर्षों को समझने और व्यक्त करने का प्रयास है. यह विमर्श दलितों की आवाज सुनकर उन्हें सशक्त बनाने का काम करेगा.

भाजपा ने एससी को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया – राधा कृष्ण किशोर

राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण विषय है, जिसे कांग्रेस पार्टी ने संजीदगी से लिया है. इस पर अमल करना भी शुरू कर दिया है. इस बैठक में अनुसूचित जाति समुदाय के आर्थिक, सामाजिक, और राजनीतिक स्थितियों की समीक्षा करेंगे, क्योंकि राज्य गठन के बाद से अधिकांश समय झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का शासन रहा है. एससी को भाजपा ने सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘हाईकोर्ट और विधानसभा में लगे डॉ आंबेडकर की प्रतिमा’

राधा कृष्ण किशोर ने इस अवसर पर मांग की कि नयी विधानसभा और हाईकोर्ट के परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित हो. इसके साथ ही अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए जल्द छात्रावास का निर्माण हो, ताकि राज्य के अलग-अलग जिलों में रहने वाले अनुसूचित जाति के बच्चे रांची में रहकर पढ़ सकें.

संवाददाता सम्मेलन में ये लोग थे मौजूद

इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, सोशल मीडिया के चेयरमैन गजेंद्र सिंह, सह कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा, प्रवक्ता जगदीश साहू उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड सरकार की स्पेन के साथ हाई लेवल मीटिंग में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

रघुवर दास ने क्यों कहा-झारखंड शर्मिंदा है? सीएम हेमंत सोरेन की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

बिरसा मुंडा को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बिरसा के बलिदान और समर्पण देश को प्रेरित करते रहेंगे

Previous article Deoghar news : मलेरिया रोधी माह के दौरान वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए किया जागरूक
Next article कंप्यूटर ऑपरेटरों काला बिल्ला लगाकर किया काम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel