[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मोबाइल लूट कांड में दो बदमाश गिरफ्तार

रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मोबाइल लूट कांड में दो बदमाश गिरफ्तार

0
रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मोबाइल लूट कांड में दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश और जब्त मोबाइल. फोटो: प्रभात खबर

रांची से प्रणव की रिपोर्ट

Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची के हरमू स्थित पटेल चौक के पास महिला से मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों और एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई है. यह घटना 30 अप्रैल 2026 की दोपहर की है, जब मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाया था. अपराधियों ने महिला पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था. हमले में महिला घायल भी हो गई थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

अरगोड़ा थाना में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 102/26 दिनांक 02 मई 2026 को दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) और 309(6) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में गठित टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता

गठित विशेष टीम ने मामले की जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया. इसके साथ ही तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई. लगातार निगरानी और छापेमारी के बाद 19 मई 2026 को हरमू क्षेत्र से दो अपराधियों और एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या जेएच01एफवी6679 बरामद की गई है. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और महिला से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली उर्फ सुफियान अली और अब्बू रेहान उर्फ आर्यन के रूप में की है. दोनों की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है. दोनों आरोपी रांची के हिंदीपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर नदी ग्राउंड इलाके के रहने वाले हैं. इसके अलावा पुलिस ने एक विधि विरुद्ध किशोर को भी हिरासत में लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन अपराधियों का किसी अन्य लूट या आपराधिक घटना से संबंध है या नहीं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ बदल दिए गए 201 डीएसपी

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सतर्क

रांची पुलिस का कहना है कि शहर में लूट और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई के कारण इस मामले का खुलासा संभव हो सका. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें: गुवा में 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे लापता, परिजनों में मचा कोहराम

Previous article Arrah News : सुप्रसिद्ध व्यवसायी के निधन से व्यापार जगत व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
Next article क्या आपका बच्चा भी हर समय मोबाइल के लिए करता है जिद? इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से छुड़ाएं उसकी स्मार्टफोन की लत
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel