[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू, सीएम हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू, सीएम हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

0
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू, सीएम हेमंत सोरेन भी हुए शामिल
नीति आयोग की बैठक में शामिल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (दाहिने से दूसरा). फोटो: प्रभात खबर

रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट

Niti Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की 11वीं बैठक शुरू हो गई. इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे और परिषद की कार्यवाही में शामिल हुए. देश के समग्र विकास और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आयोजित इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

मेट्रो रेल परियोजना की मांग उठा सकते हैं हेमंत सोरेन

बैठक को लेकर झारखंड में भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राज्य में मेट्रो रेल परियोजना शुरू करने की मांग रख सकते हैं. लंबे समय से रांची समेत अन्य प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल सेवा की आवश्यकता महसूस की जा रही है. ऐसे में नीति आयोग की बैठक के दौरान राज्य के बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाए जाने की संभावना है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा कि वह नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि सहकारी संघवाद की भावना से प्रेरित होकर केंद्र और राज्य मिलकर भारत की विकास यात्रा को नई गति देने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास ही ‘विकसित भारत’ के साझा संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

समावेशी मानव विकास पर होगा विशेष फोकस

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बार की बैठक में ‘समावेशी मानव विकास ढांचा’ पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी. इसके तहत चार प्रमुख स्तंभों पर विचार किया जाएगा. इनमें बुनियादी मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल का विकास, उत्पादक रोजगार, उद्यमिता और विकेंद्रीकृत विकास, स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र कल्याण तथा सभी नागरिकों के लिए समानता और गरिमा सुनिश्चित करना शामिल है.

रोजगार और कौशल विकास पर भी होगी चर्चा

बैठक के दौरान देशभर में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को मजबूत बनाने और टिकाऊ रोजगार के अवसर पैदा करने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा. केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर युवाओं के लिए अधिक रोजगार सृजित करने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: रांची का सदर अस्पताल बनेगा टेली एसएनसीयू और ई-संजीवनी हब

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर मंथन

नीति आयोग की शासी परिषद 26 से 28 दिसंबर 2025 के दौरान आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर भी विचार करेगी. उल्लेखनीय है कि नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक आमतौर पर हर वर्ष आयोजित की जाती है. पिछली बैठक 24 मई 2025 को आयोजित हुई थी, जबकि इस बार की बैठक को विकसित भारत-2047 के रोडमैप के लिहाज से विशेष महत्व दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के मंत्रियों का विधानसभा में हंगामा, सलमान खुर्शीद को पक्ष रखने की नहीं मिली अनुमति

Previous article 17-18 जून को सहरसा के सभी प्रखंडों में लगेगा जन कल्याण शिविर, मिलेंगी दर्जनों सरकारी योजनाओं की सुविधाएं
Next article रेलवे ओवरब्रिज के दोनों किनारों पर मिट्टी जमाव और उगे पेड़-पौधे, रखरखाव पर उठे सवाल
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel