[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बिरसा मुंडा को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बिरसा के बलिदान और समर्पण देश को प्रेरित करते रहेंगे

बिरसा मुंडा को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बिरसा के बलिदान और समर्पण देश को प्रेरित करते रहेंगे

0
बिरसा मुंडा को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बिरसा के बलिदान और समर्पण देश को प्रेरित करते रहेंगे
भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi Pays Tribute to Birsa Munda| Birsa Munda 125th Death Anniversary: भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. आदिवासियों के महान नेता बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने सोमवार 9 जून को कहा कि धरती आबा ने आदिवासी समुदाय के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे.

सोशल मीडिया साइट पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट करके धरती आबा को नमन किया. उन्होंने ट्वीट किया कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और समर्पण हमेशा देश की जनता को प्रेरित करते रहेंगे.

पीएम बोले- ब्रिटिश शासन के दमन के खिलाफ बिरसा ने शुरू किया आंदोलन

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के दमन के खिलाफ आदिवासी आंदोलन शुरू किया था. वर्ष वर्ष 1900 में महज 25 साल की उम्र में जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी जाती है बिरसा मुंडा की जयंती

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा के अनुयायी उन्हें भगवान की संज्ञा देते हैं. धरती आबा की जयंती 15 नवंबर को मनायी जाती है. इस दिन को मोदी सरकार ने वर्ष 2021 में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ ​​के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे

भगवान बिरसा मुंडा की ‌जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें

मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन

Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें

Previous article JoSAA Counselling 2025 List OUT: BTech एडमिशन मॉक अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Next article शहीद मनीष कुमार चंद्रवंशी की शहादत पर निकाली जायेगी रथ शोभायात्रा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel