[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Vande Bharat Express: 24 सितंबर को हावड़ा-पटना व हावड़ा-रांची वंदे भारत को हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी

Vande Bharat Express: 24 सितंबर को हावड़ा-पटना व हावड़ा-रांची वंदे भारत को हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी

0
Vande Bharat Express: 24 सितंबर को हावड़ा-पटना व हावड़ा-रांची वंदे भारत को हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से हावड़ा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ये ट्रेनें हावड़ा-पटना और हावड़ा-रांची के बीच चलेंगी. दरअसल, प्रधानमंत्री 24 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

24 सितंबर को एक साथ नौ वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी

देश में पहली बार एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होने जा रहा है. 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप में इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. इन नौ ट्रेनों में पश्चिम बंगाल को दो ट्रेनें मिली हैं. पहली ट्रेन हावड़ा और पटना के बीच, जबकि दूसरी हावड़ा और रांची के बीच चलेगी. यह जानकारी पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कौशिक मित्रा ने दी.

पहले के वंदे भारत से बेहतर होंगे ये कोच

नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से भारत में अब इन ट्रेनों की संख्या बढ़ कर 34 हो जायेगी. कौशिक मित्रा ने कहा कि इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच पूर्व की तुलना में बेहतर होंगे. इनमें यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी. सीटों को आरामदायक बनाया गया है. सीटों का रंग लाल से बदल कर नीला किया गया है.

बंगाल में अभी चल रहीं तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

सीट के नीचे ही मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा दी गयी है. शौचालयों में पानी के छींटों से बचने के लिए वॉश बेसिन को बड़ा किया गया है. लाइट भी बेहतर की गयी है. मालूम रहे कि राज्य में फिलहाल तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं. ये ट्रेनें हावड़ा-पुरी, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी और न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी के बीच चलती हैं.

Also Read: रांची-हावड़ा के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, केंद्रीय रेल मंत्री ने दी सांसद संजय सेठ को जानकारी
Also Read: रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन टाइम टेबल और रूट को लेकर बड़ा अपडेट, हावड़ा से सुबह इतने बजे होगी रवाना
Also Read: रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी जल्द होगा परिचालन, जानें क्या होगा किराया और रूट

Previous article Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मेडिकल छात्रों ने परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
Next article Aaj Ka Rashifal 21 सितंबर 2023: वृषभ, सिंह और मीन राशि वाले वाहन चलाते वक्त बरतें सावधानी, आज का राशिफल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel