[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची पीएलएफआई का एरिया कमांडर लोहरदगा से गिरफ्तार, भाभी बोली- सरेंडर करने वाला था कृष्णा यादव

पीएलएफआई का एरिया कमांडर लोहरदगा से गिरफ्तार, भाभी बोली- सरेंडर करने वाला था कृष्णा यादव

0
पीएलएफआई का एरिया कमांडर लोहरदगा से गिरफ्तार, भाभी बोली- सरेंडर करने वाला था कृष्णा यादव

PLFI Area Commander Krishna yadav Arrest: रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रांची और लोहरदगा जिले के क्रशर मालिकों से लेवी वसूलने वाला पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर कृष्णा यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. उस पर 2 लाख रुपए का इनाम था. इस इनामी पीएलएफआई उग्रवादी को रांची पुलिस की टीम ने लोहरदगा जिले के कुड़ू स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया. कृष्णा यादव को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने घर पर मां और बच्चों से मिलने आया था. कृष्णा को सुल्तान उर्फ तूफान के नाम से भी जाना जाता है. कृष्णा यादव की भाभी ने दावा किया है कि उसका देवर बुधवार को लोहरदगा कोर्ट में सरेंडर करने वाला था. सरेंडर करने के लिए ही उसे बुलाया गया था, लेकिन मंगलवार की रात को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इधर, पुलिस ने कृष्णा यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.

खलारी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने कुड़ू में की छापेमारी

कृष्णा यादव के अपने घर कुड़ू आने की सूचना रांची पुलिस की तकनीकी शाखा की टीम को मिल गई थी. टीम ने कृष्णा यादव और उसकी पत्नी के मोबाइल को ट्रेस करते हुए इसका पता लगाया. फिर मंगलवार की देर रात रांची पुलिस की टीम उसके घर पहुंची. इस टीम में खलारी डीएसपी भी शामिल थे. उन्हीं के नेतृत्व में कुड़ू में कृष्णा यादव के घर छापेमारी की गई. छापेमारी में कृष्णा यादव पुलिस के हत्थे चञ़ गया. पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया.

रात को 3 गाड़ियों में आई पुलिस ने कृष्णा को किया गिरफ्तार

कृष्णा यादव की भाभी पूजा देवी ने कहा है कि कृष्णा यादव बुधवार को लोहरदगा न्यायालय में हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाला था. इसी वजह से उसे कुडू बुलाया गया था. रात लगभग 11 बजे 3 गाड़ियों में पुलिस वाले घर पर पहुंचे और कृष्णा यादव को पकड़कर ले गयी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

एरिया कमांडर कृष्णा को संगठन ने बना दिया जोनल कमांडर

पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, वर्तमान में वह संगठन में एरिया कमांडर था. हाल में ही उसे जोनल कमांडर बना दिया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उसके पास से एक कारबाईन और पिस्टल बरामद की गयी है. पुलिस उससे संगठन के सदस्यों और हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है.

रांची की ताजा खबरें यहां पढ़ें

रांची, लातेहार और लोहरदगा समेत कई जिलों में दर्ज हैं केस

कृष्णा यादव के खिलाफ लातेहार, लोहरदगा और रांची सहित अन्य कई जिलों में केस दर्ज हैं. कुछ वर्ष पहले रांची पुलिस ने उसे काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था. जब उसे बालूमाथ थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था, तब वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था. भागने के बाद वह फिर से संगठन में शामिल हो गया. इसके बाद उसने रांची और लोहरदगा में क्रशर प्लांट के संचालकों से लेवी वसूलनी शुरू कर दी. एक बार वह मुठभेड़ में भी बच निकला था.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में सुबह छाया रहा घना कोहरा, 24 घंटे में इतना गिरा रांची का तापमान

16 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता गैस सिलेंडर, आपके यहां क्या है आज का रेट, देखें

मौसम की मार : बिजली की मांग बढ़ी, विमान यात्री हुए परेशान

Previous article भीषण ठंड से दिमाग की नस हो रही ब्लॉक, पटना में अब तक ब्रेन स्ट्रोक के इतने मरीज जा चुके अस्पताल
Next article झारखंड पुलिस को है बिहार में ‘भाभीजी’ की तलाश, कई राज्यों से जुड़े हैं ड्रग तस्करी के तार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel