[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची देश के लिए नजीर बनेगी झारखंड की पेसा नियमावली, बोलीं दीपिका पांडेय सिंह

देश के लिए नजीर बनेगी झारखंड की पेसा नियमावली, बोलीं दीपिका पांडेय सिंह

0
देश के लिए नजीर बनेगी झारखंड की पेसा नियमावली, बोलीं दीपिका पांडेय सिंह
पेसा एक्ट पर रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के साथ मंत्री दीपक बिरुवा.

PESA Act Jharkhand| झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है झारखंड में पेसा की ऐसी नियमावली बनेगी, जो देश के लिए नजीर बनेगी. सभी सुझावों पर विचार करने के बाद सभी के प्रयास से स्वशासन व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाया जायेगा. उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि पेसा नियमावली को लागू करने से पहले सभी नियमसंगत सुझावों को नियमावली में समावेशित किया जायेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि यह एक ऐसी नियमावली होगी, जो पूरे देश में नजीर बनेगी. दीपिका पांडेय सिंह राजधानी रांची में गुरुवार को पेसा नियमावली पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहीं थीं.

पेसा नियमावली को बेहतर, सशक्त और कारगर बनाने में सहूलियत होगी

इस अवसर पर मंत्री रामदास सोरेन और दीपक बिरुवा ने राज्यस्तरीय कार्यशाला के आयोजन की सराहना की. कहा कि यहां जो सुझाव मिले हैं, उससे पेसा नियमावली को और बेहतर, सशक्त और कारगर बनाने में सहूलियत होगी. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के सुझाव पर विचार करते हुए जल्द से जल्द संशोधन करते हुए पेसा कानून को लागू करने की बात कही. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पेसा नियमावली में सामूहिकता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया.

Pesa Act In Jharkhand Deepika Pandey Singh News
कार्यक्रम का उद्घाटन करते मंत्री दीपक बिरुवा, दीपिका पांडेय सिंह, रामदास सोरेन और शिल्पी नेहा तिर्की.

पेसा नियमवाली को लेकर ग्राम स्तर के अंतिम व्यक्ति से भी सुझाव लें

के राजू ने झारखंड राज्य की पारंपरिक ग्राम सभा की तारीफ करते हुए कई सुझाव दिये. उन्होंने कहा कि पेसा नियमवाली को ग्राम स्तर के अंतिम व्यक्ति से विचार-विमर्श करते हुए ही तैयार करें. उन्होंने विशेषज्ञों के सुझावों को शामिल करते हुए पेसा अधिनियम को और प्रभावी बनने पर जोर दिया. के राजू ने अन्य राज्यों में लागू पेसा कानून के बेहतर प्रावधानों को झारखंड पेसा नियमावली में शामिल करने पर जोर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के संदर्भ में पेसा नियमावली के महत्व पर डाला प्रकाश

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने पेसा कानून राज्यस्तरीय कार्यशाला का विशेष विषय प्रवेश कराया. उन्होंने झारखंड के संदर्भ में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला. झारखंड में पेसा अधिनियम से आच्छादित क्षेत्रों की भी विस्तृत जानकारी दी. जिला पंचायत राज पदाधिकारी खूंटी ने झारखंड सरकार द्वारा तैयार ड्राफ्ट पेसा नियमावली, 2024 का प्रेजेंटेशन दिया.

Pesa Act In Jharkhand Deepika Pandey Singh News Today
रांची में आयोजित कार्यशाला में शामिल अलग-अलग क्षेत्र के लोग.

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में मंत्री रामदास सोरेन, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे एवं राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के पूर्व अपर सचिव के राजू मौजूद थे. इसमें झारखंड विधानसभा के सदस्य, राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित प्रतिनिधियों, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समाज के अगुवा, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं अन्य विशेष प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें

Cabinet Decisions: उत्पाद मदिरा नीति समेत 17 प्रस्तावों पर हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने लगायी मुहर

पोटका पेट्रोल पंप और रायरंगपुर शराब दुकान लूटकांड को जल्ला फिरोज और सादिक ने दिया था अंजाम

कैबिनेट के फैसलों पर भाजपा ने उठाये सवाल, कहा- बिना स्थानीय नीति के नियुक्तियां और घोटालों की शराब नीति

Kal Ka Mausam: झारखंड के 14 जिलों को छोड़ सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात

Previous article Saran News : 20 सूत्री समिति की बैठक में छाया रहा शिक्षा विभाग में वर्षों से जमे कर्मियों का मामला
Next article एनडीआरएफ टीम ने शव झरना से बाहर निकाला
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel