[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बैंबू स्पा में 20 हजार रुपये पति माह पर काम कर रही थीं युवतियां

बैंबू स्पा में 20 हजार रुपये पति माह पर काम कर रही थीं युवतियां

0
बैंबू स्पा में 20 हजार रुपये पति माह पर काम कर रही थीं युवतियां

रांची. राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र के ली डिजायर मॉल स्थित बैंबू इंटरनेशनल स्पा में थाइलैंड, दिल्ली व पश्चिम बंगाल की युवतियों से मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है. इस मामले में गिरफ्तार आठ युवतियों से पुलिस ने पूछताछ की. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में स्पा में काम करने वाली युवतियों ने कहा है कि उन्हें 20 हजार रुपये प्रति माह पर स्पा में काम कराया जा रहा था. इसके अलावा स्पा की तरफ से उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गयी थी. वह स्पा के अंदर ग्राहकों से स्पेशल सर्विस के नाम पर दो से पांच हजार रुपये तक अलग से पैसे लेती थी. कुछ युवतियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके घर वाले नहीं जानते हैं कि वह इस तरह के धंधे से जुड़ी हैं. वह कुछ और काम की बात अपने घर वालों को बताकर स्पा में काम करती थीं. यहां पर वह ग्राहकों को कभी भी अपना असली नाम नहीं बताती थी.

मसाज का चार्ज तीन हजार से लेकर एक लाख रुपये तक

पुलिस के अनुसार स्पा के बाहर मसाज का रेट चार्ज लगा था. इसमें एक दिन से लेकर एक वर्ष तक का चार्ट टंगा है. इसके अनुसार एक दिन का तीन हजार और एक वर्ष का रेट एक लाख रुपये तक है. स्पा में मसाज के नाम पर जो पैसे लिये जाते थे, वह अधिकतर कस्टमर से ऑनलाइन लिया जाता था. जबकि स्पा के अंदर स्पेशल सर्विस के नाम पर अलग से पैसे लिये जाते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel