[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची देश की जनता राहुल गांधी के मुद्दों के साथ : कांग्रेस

देश की जनता राहुल गांधी के मुद्दों के साथ : कांग्रेस

0
देश की जनता राहुल गांधी के मुद्दों के साथ : कांग्रेस
Birsa Munda

रांची. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि राहुल गांधी के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है. आज उनके मुद्दों के साथ देश की जनता है. युवाओं को कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी पर भरोसा है. श्री ठाकुर पार्टी कार्यालय में आ अब लौट चलें अभियान के तहत मिलन समारोह में बोल रहे थे. मिलन समारोह में भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मृत्युंजय शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजय सहित कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के झूठ और प्रपंच से लोग ऊब चुके हैं. कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है. डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन काफी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है. पुराने साथियों का कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी. राज्य के 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत तय है. सदस्यता ग्रहण करने के बाद मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि भाजपा अब सिर्फ जनता को छलने और ठगने का काम कर रही है. पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हुई है. मौके पर गौतम कुमार शर्मा, हीरा लाल शर्मा, दिनबंधु महतो, कैलाश शर्मा, अक्षय महथा सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel