[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची एफसीआई गोदाम से सीधे पीडीएस दुकानों तक पहुंचेगा अनाज, अगस्त से लागू होगी व्यवस्था

एफसीआई गोदाम से सीधे पीडीएस दुकानों तक पहुंचेगा अनाज, अगस्त से लागू होगी व्यवस्था

0
एफसीआई गोदाम से सीधे पीडीएस दुकानों तक पहुंचेगा अनाज, अगस्त से लागू होगी व्यवस्था
सांकेतिक तस्वीर AI Image

सतीश कुमार
PDS News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अब भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से सीधे जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों तक अनाज पहुंचाया जायेगा. राज्य में यह व्यवस्था अगस्त से लागू होगी. डायरेक्ट डोर स्टेप डिलिवरी व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के तहत रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी व नगर निगम क्षेत्रों में लागू किया जायेगा. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में यह निर्णय लिया गया है. पहले चरण में इन तीन जिलों के 1319 पीडीएस दुकानों में सीधे अनाज पहुंचाया जायेगा.

पहले जेएसएफसी से एफसीआई जाता था अनाज

इससे पहले एफसीआई से जेएसएफसी के गोदाम में अनाज आता था. यहां से फिर पीडीएस डीलरों के यहां अनाज पहुंचाया जाता था. नयी व्यवस्था के तहत रांची शहरी क्षेत्र की 609 पीडीएस दुकानों को इस व्यवस्था से जोड़ा जायेगा, जिनकी एफसीआई गोदाम से अधिकतम दूरी 15 किमी है. धनबाद में 626 पीडीएस दुकानों तक अनाज पहुंचाया जायेगा, जिनकी गोदाम से अधिकतम दूरी 20 किमी है. वहीं जमशेदपुर शहरी क्षेत्र सिर्फ 484 दुकानों में इस व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया गया है.

कडरू गोदाम के मजदूरों ने फैसले पर जतायी आपत्ति

झारखंड राज्य खाद्य निगम के कडरू स्थित गोदाम में वर्षों से कार्यरत मजदूरों ने विभाग की ओर से शुरू की जा रही डॉयरेक्ट डोर स्टेप डिलिवरी पर आपत्ति व्यक्त किया है. इसको लेकर विभागीय सचिव को पत्र लिखा गया है. सरदार अरुण कुमार ने कहा कि नयी व्यवस्था लागू होने से 1987 से कडरू गोदाम में कार्य कर रहे मजदूर बेरोजगार हो जायेंगे.

ये भी पढ़ें…

JSSC शिक्षक भर्ती: विशेष सहायक आचार्य परीक्षा की आंसर-की जारी, इस दिन तक आपत्ति का अंतिम मौका

JSSC उत्पाद सिपाही: 150 लड़कों का हर रोज हो रहा मेडिकल टेस्ट, 3 गुना अभ्यर्थी लाइन में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel