[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची पटभोक्ता व पुजारियों ने की फूलखुंदी, झूलन आज

पटभोक्ता व पुजारियों ने की फूलखुंदी, झूलन आज

0
पटभोक्ता व पुजारियों ने की फूलखुंदी, झूलन आज

इटकी.

शिव मंडा पूजा समिति इटकी के नेतृत्व में नगर भ्रमण के साथ ही इटकी में मंगलवार को मंडा पूजा शुरू हो गयी. पूजा के उपासकों द्वारा नगर भ्रमण के अलावा धुआंसी, लोटन सेवा व पूजा का मुख्य अनुष्ठान फूलखुंदी की गयी. देर रात संपन्न फूलखुंदी अनुष्ठान के तहत पूजा के पटभोक्ता छोटू लोहरा व पुजारी पंचम दास के नेतृत्व में उपासकों ने खाली पैर दहकते अंगारों पर चल कर पूजा की सत्यता की परीक्षा दी. इसे देखने के लिए इटकी के मुख्य शिव मंदिर के समीप काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. वहीं रात्रि में भक्ति जागरण लोग जमकर झूमे. पूजा के आयोजन को लेकर शिव मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज लोहरा, अर्पण कुमार, देवेंद्र महतो, अमित महतो, तपेशर, सूरज गोसाई, सुबोध, विक्की सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे. 30 अप्रैल को मंडा मेला व झूलन अनुष्ठान के बाद पूजा का समापन होगा. मौके पर धीरज महली, मंगल लोहरा, बजरंग लोहरा, राम लोहरा, बालकेश्वर महली, शिवम कुमार, बजरंग महली, शक्ति उरांव, महादेव उरांव, सागर महली, बिंदेश्वर महली, बिनीत लकड़ा, संस्कार कच्छप, प्रकाश उराँव, प्रेम उरांव, सुरंतक महली, दुर्गा महली, सूर्या महली, दुर्गा महली सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel