[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची सिल्ली में पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना दिया, सौंपे ज्ञापन

सिल्ली में पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना दिया, सौंपे ज्ञापन

0
सिल्ली में पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना दिया, सौंपे ज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली प्रखंड कार्यालय परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पंचायत राज्य विभाग के निदेशक के नाम आठ सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार एवं सीओ अरुणिमा एक्का को सौंपा. जिसमें पंचायतों को 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि उपलब्ध कराने, पंचायत प्रतिनिधियों की आकस्मिक मृत्यु/दुर्घटना की स्थिति में 30 लाख रुपये का बीमा/ मुआवजा एवं विधायकों की तरह सेवा समाप्ति पर पेंशन व आत्म रक्षा हेतु अंगरक्षक एवं शस्त्र की लाइसेंस देने आदि की मांग की गयी है. धरना स्थल पर प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर पंचायतों की उपेक्षा का आरोप लगाया. कहा कि कार्यक्रम में सभी पंचायत प्रतिनिधियों काला बिल्ला लगाकर कर शामिल होंगे. कार्यक्रम का संचालन वार्ड सदस्य संगठन के प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो ने किया. इस मौके पर प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

पंचायतों को 15वें वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग की राशि उपलब्ध कराने की मांग की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel