[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Video: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ 25 अप्रैल को VHP और बजरंग दल का देशव्यापी ‍विरोध प्रदर्शन

Video: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ 25 अप्रैल को VHP और बजरंग दल का देशव्यापी ‍विरोध प्रदर्शन

0
Video: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ 25 अप्रैल को VHP और बजरंग दल का देशव्यापी ‍विरोध प्रदर्शन
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन

Pahalgam Terror Attack: रांची-जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस्लामिक जिहादी पाकिस्तान और उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कर घाटी में फिर सिर उठाने का दुस्साहस करने वाले मजहबी आतंकवाद का समूल नाश हो. उन्होंने कहा है कि कश्मीर घाटी के पहलगाम में जिस प्रकार यात्रियों की पैंट उतारकर, कलमा पूछ कर और आईडी चेक कर, जब यह सुनिश्चित हो गया कि वे मुस्लिम नहीं हैं, उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया. यह घोर निंदनीय है. इस अमानवीय घटना पर संपूर्ण देश स्तब्ध और आक्रोशित है. यह साफ दिखाई दे रहा है कि 1990 के आतंकवाद के दिनों की वापसी का दुस्साहस हो रहा है. इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता 25 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे.

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर कभी भी आतंकवाद के इन घृणित घटनाओं को करने के लिए तत्पर रहते हैं. उन्होंने स्मरण कराया कि कुछ दिन पूर्व ही एक सांसद ने कहा था कि कश्मीर में जो यात्री या पर्यटक आ रहे हैं या जमीन खरीद रहे हैं, वे यहां सांस्कृतिक अतिक्रमण कर रहे हैं. उसके कुछ दिन के बाद ही पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष ने कहा कि था हमारे सामने कश्मीर को वापस लेना ही एक मात्र एजेंडा रह गया है. अपने उसे एजेंडे की पूर्ति के लिए ही शायद उसने यहां जिहादी आतंकवादी हमला कराया.

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा-विहिप नेता


विहिप नेता डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा कि यह कोई सामान्य आतंकवादी घटना नहीं है. पाकिस्तान का भारत के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा है. इसका जवाब भारत सरकार को उतनी ही शक्ति से देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवाद के दिन दोबारा लौटने का और पाकिस्तान का कोई नेता या सैन्य अधिकारी इस तरह के शब्द बोलने की दुस्साहस ना कर सके. कुछ लोग कहते हैं कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता लेकिन उसका मजहब अवश्य होता है. यह साफ दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि भारत के मुस्लिम नेता इस निर्मम नरसंहार पर क्यों चुप्पी साधे हैं? वे वक्फ एक्ट का झूठा डर दिखाकर तो पूरे देश में अफरा-तफरी मचा सकते हैं, लेकिन कश्मीर घाटी में मारे गए इन मासूम हिंदू यात्रियों की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरने का साहस नहीं कर सकते. इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता. पूरा देश इस समय गुस्से में है. इस पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा यह आक्रोश और बढ़ सकता है. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है.

ये भी पढे़ं: Pahalgam Attack Video: एक्शन में भारत, पहलगाम पहुंचे अमित शाह, NSA डोभाल के साथ रक्षा मंत्री की बैठक

आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे केंद्र सरकार-डॉ बिरेन्द्र साहु


दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. विश्व हिंदू परिषद के झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं जम्मू कश्मीर सरकार इन आतंकवादियों को पड़कर उनके समूल नाश करने का कार्य करे. पाकिस्तान प्रायोजित जेहादी आतंकवादियों ने एक बार फिर भारत की ओर आंख दिखाने का कार्य किया है. इसका मुंहतोड़ जवाब भारत सरकार को देनाचाहिए. विश्व हिंदू परिषद सभी बलिदानी पर्यटकों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा उनके परिवार को आत्मबल मिले, इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है.

ये भी पढे़ं: ACB Trap: पलामू एसीबी की गढ़वा में बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक गुलजार अंसारी 5000 रिश्वत लेते अरेस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel