[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Pahalgam Attack Protest: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रांची में कैंडल मार्च

Pahalgam Attack Protest: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रांची में कैंडल मार्च

0
Pahalgam Attack Protest: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रांची में कैंडल मार्च
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में रांची के कई संगठन करेंगे विरोध प्रदर्शन, निकालेंगे कैंडल मार्च.

Pahalgam Attack Protest: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत के विरोध में बुधवार 23 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मशाल जुलूस निकाला जायेगा. कई संगठनों ने इसकी तैयारी की है. राष्ट्रीय युवा शक्ति, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध-प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकालने की तैयारी की है.

जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकालेगा राष्ट्रीय युवा शक्ति

राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया है कि बुधवार को शाम 6 बजे जिला स्कूल से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक श्रद्धांजलि एवं विरोध मार्च निकाला जायेगा. इसके बाद पाकिस्तानी आतंकवादी के हमले में मारे गये सभी 28 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दीप प्रज्ज्वलित की जायेगी.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस आंबेडकर चौक पर करेगा प्रदर्शन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है. झारखंड कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि 23 अप्रैल को शाम 4:30 बजे आंबेडकर चौक पर पहलगाम आतंकी हमले के जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया जायेगा. कैंडल मार्च के बाद पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजयुमो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक करेगा आक्रोश प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शाम 5 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है. भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार ने कहा है कि मंगलवार की रात जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के द्वारा ‘धर्म’ पूछकर 28 पर्यटकों की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गयी. इस कायरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में भाजपा रांची महानगर जिला की ओर से 23 अप्रैल की शाम 5:00 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश प्रदर्शन करने के लिए ‘मशाल जुलूस’ निकाला जायेगा.

जेएलकेएम भी निकालेगा कैंडल मार्च

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से भी शाम 6 बजे जिला स्कूल से कैंडल मार्च निकाला जायेगा. जेकेएलएम के देवेंद्र नाथ महतो ने कहा है कि पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या की गयी है. इस कायरतापूर्ण वीभत्स घटना के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा शाम 6:00 बजे जिला स्कूल मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश का प्रदर्शन करते हुए ‘कैंडल मार्च’ निकाला जायेगा.

इसे भी पढ़ें

Heat Wave Alert: झारखंड में 2 दिन चलेगी उष्ण लहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Video: हॉकर के बेटे राजकुमार महतो को यूपीएससी में 557वां रैंक, कहा- हार्ड वर्क का विकल्प नहीं, घर में जश्न

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की झारखंड के नेताओं ने की निंदा, चंपाई सोरेन बोले- न भूलेंगे, न माफ करेंगे

Good News: धनबाद का यह इलाका बनेगा विकास का सबसे बड़ा केंद्र, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Previous article मंईयां सम्मान योजना पर आया बड़ा अपडेट, इन लोगों को जल्द मिलेगा पैसा
Next article Pahalgam Attack Video: एक्शन में भारत, पहलगाम पहुंचे अमित शाह, NSA डोभाल के साथ रक्षा मंत्री की बैठक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel