[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बच्चों के करियर परामर्श को लेकर कार्यशाला आयोजित

बच्चों के करियर परामर्श को लेकर कार्यशाला आयोजित

0
बच्चों के करियर परामर्श को लेकर कार्यशाला आयोजित

खलारी. उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौ व दस के विद्यार्थियों के लिए करियर परामर्श पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य रूप से रिसोर्स पर्सन के रूप में रांची के फादर विपिन थे. इस कार्यशाला में उन्होंने विद्यार्थियों के करिअर चुनाव में होने वाली दुविधा तथा उसके निराकरण के विभिन्न उपायों के बारे में बताया. उन्होंने विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों तथा उनसे जुड़े विभिन्न करियरों के बारे में बताया. उन्होंने विज्ञान, कला और वाणिज्य के क्षेत्र के करिअर संबंधी विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया तथा कहा कि अगर पैसे कम हो तब भी अपनी सोच के दम पर दुनिया जीत सकते हैं. इसलिए मेहनत करना आवश्यक है. मेहनत और सही प्रयास से किसी भी करिअर में नयी ऊंचाइयों को छू सकते हैं. इस कार्यशाला के आयोजन से विद्यार्थियों के शंकाओं का समाधान होने से वे काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे थे. विद्यालय की प्राचार्या डॉ सिस्टर निर्मला सैमुएल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा फादर विपिन की सराहना की. इस अवसर पर कक्षा नौ और दस के सभी विद्यार्थियों सहित वाईस- प्रिंसिपल सिस्टर नेली , प्रभाकर शर्मा , आरती प्रसाद , सविता नंदन सिंह सहित शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel