[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची में मूसलाधार बारिश, खूंटी, धनबाद समेत 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रांची में मूसलाधार बारिश, खूंटी, धनबाद समेत 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0
रांची में मूसलाधार बारिश, खूंटी, धनबाद समेत 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
रांची में हुई मूसलाधार बारिश. फोटो : प्रभात खबर

Orange Alert Jharkhand: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र रांची ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग सावधान और सतर्क रहें. संबंधित जिलों का जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में रहे.

तेज हवाओं के साथ वर्षा-वजर्पात का अनुमान

मौसम केंद्र के मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी, धनबाद समेत 13 जिलों में अगले कुछ घंटों में गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ ही जिले में कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.

इन 13 जिलों में 1 से 3 घंटे के बीच वर्षा-वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, लातेहार, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले 1 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

13 जिलों के लोगों के लिए मौसम विभाग के दिशा-निर्देश

मौसम विभाग ने इन सभी 13 जिलों के लोगों के लिए गाइडलाइन भी जारी किये हैं. कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे न खड़े हों. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

Orange Alert Jharkhand: झारखंड में 1061.1 मिमी बरसा मानसून

झारखंड में वर्ष 2025 में मानसून सक्रिय रहा. हालांकि, सितंबर के महीने में सामान्य बारिश नहीं हुई, लेकिन जून और जुलाई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश हुई. 1 जून से 11 सितंबर 2025 के बीच राज्य में 1061.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 19 फीसदी अधिक है. राज्य में इस अवधि में 890.6 मिमी को सामान्य वर्षापात माना जाता है.

इसे भी पढ़ें

11 सितंबर को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी भाग में भारी वर्षा की संभावना, आईएमडी का येलो अलर्ट

रांची, गुमला समेत 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें क्या होगा असर

रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी गरज के साथ बारिश, वज्रपात की भी आशंका, येलो अलर्ट जारी

Previous article Bihar Elections 2025: ‘हड़बड़ी में क्यों हैं’, बिहार कांग्रेस प्रभारी ने तेजस्वी को सीएम फेस मानने से किया इंकार, बोले- जनता तय करेगी
Next article Nepali Thukpa Recipe: सिर्फ 30 मिनट में बनाएं नेपाली स्टाइल थुकपा, वेज और नॉनवेज दोनों ऑप्शन के साथ
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel