[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची, गुमला समेत 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें क्या होगा असर

रांची, गुमला समेत 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें क्या होगा असर

0
रांची, गुमला समेत 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें क्या होगा असर
रांची समेत 5 जिलों में वर्षा-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी.

Orange Alert Jharkhand|Weather Warning Jharkhand: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ गुमला, खूंटी, लोहरदगा और रामगढ़ जिले के लिए बुधवार को ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी दी गयी है.

अगले 3 घंटे में गर्जन के साथ वज्रपात-वर्षा की आशंका

मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बुधवार को अपराह्न 2:53 बजे तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी एक से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ ही जिले में कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

Orange Alert Jharkhand: 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट के बाद अब 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

इसके पहले मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया था. इसमें बोकारो, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, पलामू, रांची, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले शामिल हैं. अब इस लिस्ट में गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ भी जुड़ गये हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें

खराब मौसम को देखते हुए इन 9 जिलों के लिए मौसम विभाग ने कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. कहा है कि मौसम को देखते हुए लोग सावधान और सतर्क रहें. किसान अपने खेतों की ओर न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. वज्रपात से बचने के लिए पेड़ के नीचे कभी खड़े न हों. बिजली के पोल से भी दूर रहें. खुले आसमान के नीचे रहने से भी बचें.

Orange Alert Jharkhand Weather Update
मौसम केंद्र की ओर से जारी अलर्ट.

इन जिलों में वर्षा-वज्रपात का ऑरेंज और येलो अलर्ट

  • रांची
  • गुमला
  • खूंटी
  • लोहरदगा
  • रामगढ़
  • गढ़वा
  • हजारीबाग
  • बोकारो
  • पलामू
  • खूंटी
  • पाकुड़
  • साहिबगंज
  • गोड्डा

इसे भी पढ़ें

रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी गरज के साथ बारिश, वज्रपात की भी आशंका, येलो अलर्ट जारी

चक्रवाती टर्फ का असर: आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

झारखंड में आंधी-तूफान और गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

24 घंटे में 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया रांची का तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Previous article पटना में बर्खास्त संविदा कर्मियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, समान वेतन की मांग पर मचा हंगामा
Next article बोलेरो से तीन पेटी शराब जब्त, वाहन मालिक फरार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel