[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर लाखों की निकासी करने वाला गिरफ्तार

एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर लाखों की निकासी करने वाला गिरफ्तार

0
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर लाखों की निकासी करने वाला गिरफ्तार

रांची़ लोअर बाजार थाना पुलिस ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर पैसे की निकासी करने वाले आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है. वह बिहार के नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसका एक साथी भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने रविवार को बताया कि काफी दिनों से ये लोग इस प्रकार से एटीएम मशीन से पैसे की निकासी कर रहे हैं. अब तक ये लाखों की निकासी कर चुके हैं. पुलिस से कई भुक्तभोगियाें ने शिकायत की थी कि कांटा टोली और आसपास के इलाके में स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीन से पैसे की निकासी करने पर पैसा नहीं निकल रहा है. जबकि उनके खाते से पैसे कट जा रहे हैं. कैसे करते थे निकासी : थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे लोग मशीन में पैसे की निकासी वाले भाग पर एक काले रंग की अल्युमिनियम शीट के ऊपर काला टेप लगा देते थे. फिर उस पट्टी के जरिये पैसे की निकासी वाले भाग को रोक कर पैसे को फंसा लेते थे. लोग जब एटीएम से पैसा निकालते थे, तो उनका पैसा फंस जाता था. अंत में वे वहां से चले जाते थे. इसके बाद वे लोग अवरोध वाली पट्टी हटा कर पैसे निकाल लेते थे. 18 मई की रात पुलिस ने डंगरा टोली पेट्रोल पंप के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचने पर एटीएम के बाहर दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा. पुलिस उसके सामने जाने लगी, तो दोनों भागने लगे. पुलिस ने एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel