[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची प्रखंड में चावल का आवंटन नहीं, मध्याह्न भोजन पर संकट

प्रखंड में चावल का आवंटन नहीं, मध्याह्न भोजन पर संकट

0
प्रखंड में चावल का आवंटन नहीं, मध्याह्न भोजन पर संकट

प्रतिनिधि, मांडर.

प्रखंड में चावल की कमी के कारण स्कूलों में बच्चों का मध्याह्न भोजन बंद होने के कगार पर है. स्कूलों को नवंबर माह में एमडीएम का चावल मिला था. उसके बाद से चावल का आवंटन बंद है. स्कूलों में चावल का स्टॉक खत्म हो गया है. वैसे स्कूल जहां छात्र संख्या अधिक है तथा जिन्हें प्रतिदिन एमडीएम के लिए तीन से चार बैग चावल की आवश्यकता होती है, वहां भोजन बंद होने के कगार पर है. जबकि अन्य स्कूलों में शिक्षक जैसे-तैसे चावल का जुगाड़ कर बच्चों को भोजन खिला रहे हैं. जानकारी के अनुसार प्रखंड में 12 अल्पसंख्यक सहित 80 सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है. शिक्षा विभाग की मानें तो एमडीएम को चालू रखने के लिए उन्हें तत्काल 400 क्विंटल चावल की आवश्यकता है. जिसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को दे दी गयी है. खाद्य निगम के एजीएम सीताराम साहू ने कहा कि उन्हें जिला से ही मध्याह्न भोजन के चावल का आवंटन नहीं मिला है. उन्होंने जिला से मध्याह्न भोजन के कोटा का चावल शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. बच्चों के मध्याह्न भोजन के संकट को लेकर मांडर मंडल भाजपा ने बीडीओ व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग के बीपीओ को ज्ञापन भी दिया है चावल नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel