[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची प्रतियोगिता में एनके एरिया की टीम चैंपियन

प्रतियोगिता में एनके एरिया की टीम चैंपियन

0
प्रतियोगिता में एनके एरिया की टीम चैंपियन

प्रतिनिधि, डकरा.

रजरप्पा एरिया की मेजबानी में शुक्रवार को सीसीएल अंतरक्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में एनके एरिया की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी. अशोक कुमार सिंह की कप्तानी में 27 सदस्यीय टीम में शामिल महिला खिलाड़ी ललीता कुमारी ने महिला वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप के साथ-साथ सामूहिक पुरुष टीम में भी एनके की टीम पूरे सीसीएल में अव्वल रही. बताते चलें कि इस टीम को एक दिन भी अभ्यास के लिए छुट्टी नहीं मिली थी और सभी ड्यूटी करने के साथ-साथ एरिया की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है. विजेता खिलाड़ियों को सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्रा ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. टीम मैनेजर रामजतन गंझू, कोच नरेश करमाली व कैप्टन अशोक सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर शानदार प्रदर्शन कर कोल इंडिया एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है. टीम में गोपाल उरांव व महिला वर्ग में ललिता कुमारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया. एनके एरिया टीम में अशोक सिंह, गोपाल उरांव, सुरेश टाना भगत, महेश तुरी, कालेश्वर गंझू, गुदलवा महतो, सुरेंद्र टाना भगत, दीपक टोप्पो, राजेश भगत, सुशील किस्पोट्टा, संतोष कुमार सहित महिला वर्ग से टेरेसा तिग्गा, ललिता कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सुनीता, सरिता, स्वाति, हीरामनी, पुष्पा आदि का प्रदर्शन शानदार रहा. एनके एरिया के सभी अधिकारी और श्रमिक नेताओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी है.

30 डकरा 01, चैंपियन एनके एरिया की टीम.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel