[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar सरयू से हुई निशिकांत की बात, समर्थन पर आश्वस्त

सरयू से हुई निशिकांत की बात, समर्थन पर आश्वस्त

0
सरयू से हुई निशिकांत की बात, समर्थन पर आश्वस्त

नये घटनाक्रम से शिबू सोरेन और दीपक प्रकाश की जीत तय

रांची : झारखंड में 19 जून को होनेवाले राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय विधायक सरयू राय का समर्थन भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश को मिलने को लेकर पार्टी आश्वस्त है. बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शनिवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने श्री राय से वोट देने का आग्रह किया था.

भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने भी श्री राय से संपर्क कर वोट देने का आग्रह किया था. इसके बाद इस बात के संकेत हैं कि श्री राय पहली प्राथमिकता का वोट दीपक प्रकाश को देंगे. दूसरी प्राथमिकता का वोट शिबू सोरेन को देंगे. इस संबंध में पूछे जाने पर श्री राय ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे से उनके पुराने संबंध हैं.

अब राज्यसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन और भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश की जीत तय मानी जा रही है. कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर अब सीन से आउट हो गये हैं. झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन की जीत पहले से ही तय थी. जीत के लिए श्री सोरेन को प्रथम वरीयता के 27 वोट की जरूरत है, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के दुमका सीट छोड़ने के बाद झामुमो के पास 29 विधायकों के वोट हैं.

भाजपा प्रत्याशी को जीत के लिए भी प्रथम वरीयता के 27 वोटों की जरूरत है. फिलहाल बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा विधायकों की संख्या 26 हो गयी है. सरयू राय का वोट मिलने के बाद श्री प्रकाश की जीत तय हो जायेगी. हालांकि आजसू ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही है. आजसू के पास भी विधायकों के दो वोट हैं. अगर निर्दलीय विधायक अमित यादव का वोट भाजपा को मिलता है, तो भाजपा के 30 वोट हो जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel