[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची एलबीएस क्लब को हरा अताउल्लाह ब्रदर्स पुंदाग बना विजेता

एलबीएस क्लब को हरा अताउल्लाह ब्रदर्स पुंदाग बना विजेता

0
एलबीएस क्लब को हरा अताउल्लाह ब्रदर्स पुंदाग बना विजेता

लाल बहादुर शास्त्री क्लब, ओरमांझी के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अताउल्लाह ब्रदर्स पुंदाग ने जीत लिया है. इस आठ दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में गुरुवार को अताउल्लाह ब्रदर्स ने एलबीएस क्लब दड़दाग को 46 रन से हराया. टॉस जीत कर एलबीएस क्लब ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अताउल्लाह ब्रदर्स ने आठ ओवर में चार विकेट पर 111 रन बनाये. जवाब में एलबीएस दड़दाग 65 रन ही बना सका. विजेता टीम को 55 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उप विजेता को 35 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. तीसरा पुरस्कार चांदनी चौक ओरमांझी को 10 हजार नकद व ट्रॉफी और चौथा पुरस्कार चकला की टीम को 10 हजार नकद व ट्रॉफी दी गयी. फाइनल समेत पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए सूरज को मैन ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिमन्यु सिंह, अजित गिरी, शशि राज, रोहित कुमार, नीरज कुमार, सौरभ कुमार, श्वेतांक प्रकाश, मनीष कुमार, आफताब आलम की सराहनीय भूमिका रही. मौके पर महेंद्र प्रसाद, प्रमोद सिंह, अरविंद कुमार बबलू, आशीष साहू, खुर्शीद आलम, रवि रंजन साहू, नरेंद्र कसेरा, ललित कुमार, विक्की वर्मा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel