[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचा ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार, जीजा की जगह एग्जाम लिखने आया था लालू

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचा ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार, जीजा की जगह एग्जाम लिखने आया था लालू

0
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचा ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार, जीजा की जगह एग्जाम लिखने आया था लालू
गिरफ्तार युवक लालू कुमार. फोटो : प्रभात खबर

Munna Bhai Arrest| नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : भारतीय रेलवे के ग्रुड की भर्ती परीक्षा में एक ‘मुन्नाभाई’ को गिरफ्तार किया गया है. यह शख्स अपने जीजा के बदले परीक्षा देने के लिए पहुंचा था. बिहार के रहने वाले लालू को परीक्षा सेंटर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है.

अपने जीजा जवाहर प्रसाद के बदले परीक्षा देने पहुंचा था लालू

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया क्षेत्र में अरुनुमा टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सेंटर में मंगलवार को रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार पिता चंद्रदेव प्रसाद यादव, फतेहपुर गया बिहार निवासी अपने जीजा जवाहर प्रसाद पिता राजेंद्र प्रसाद फतेहपुर गया बिहार निवासी के बदले परीक्षा लिखने पहुंचा था.

Munna Bhai Arrest Indian Railways News
इसी केंद्र में रेलवे की परीक्षा देने पहुंचा था लालू कुमार. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Munna Bhai Arrest: बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया बिहार का लालू कुमार

परीक्षा हॉल में जब अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच चल रही थी, तभी वह पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह अपने जीजा जवाहर कुमार के बदले परीक्षा लिखने सेंटर पहुंचा था. जानकारी मिलने पर डीएसपी मुख्यालय प्रथम नामकुम थाना पहुंचे और उससे पूछताछ की. परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें

रेलवे में नौकरी के लिए परीक्षा ‘किसी’ ने दी एवं जॉइन करने आया ‘कोई और’

रेलवे भर्ती परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र और कुंजी के साथ दो गिरफ्तार

Ranchi News: सीजीएल पेपर लीक मामले में रेलवे का इंजीनियर व बंगाल का व्यक्ति शामिल

Previous article होमगार्ड जवान के साथ मारपीट, संघ ने जताया विरोध
Next article विद्यालय में मनाया गया विजय दिवस
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel