[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड समेत 16 राज्यों से आदर्श आचार संहिता वापस, चुनाव आयोग ने राज्यों को भेजी चिट्ठी

झारखंड समेत 16 राज्यों से आदर्श आचार संहिता वापस, चुनाव आयोग ने राज्यों को भेजी चिट्ठी

0
झारखंड समेत 16 राज्यों से आदर्श आचार संहिता वापस, चुनाव आयोग ने राज्यों को भेजी चिट्ठी
election commission of india

Election Commission News: झारखंड समेत 16 राज्यों में आदर्श आचार संहिता खत्म हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में सभी राज्यों को चिट्ठी भेज दी गई है. सोमवार (25 नवंबर) को चुनाव आयोग के सचिव अश्वनी कुमार मोहाल ने झारखंड और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी है.

15 अक्टूबर से लगी थी आदर्श आचार संहिता

चुनाव आयोग के सचिव ने मुख्य सचिवों और को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें कहा है कि झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 और और कई राज्यों में विधानसभा एवं लोकसभा के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आपके राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई थी. 15 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा एवं लोकसभा के लिए उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की थी.

ये है चुनाव आयोग की ओर से राज्यों को भेजी गई चिट्ठी

चुनाव और उपचुनाव के परिणाम जारी होने के बाद एमसीसी वापस

झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ सभी राज्यों में होने वाले उपचुनाव अब खत्म हो चुके हैं. सभी चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इसलिए चुनाव की घोषणा के साथ प्रभाव में आई आदर्श आचार संहिता को अब निष्प्रभावी किया जाता है. यानी अब किसी राज्य में आचार संहिता लागू नहीं है.

झारखंड विधानसभा चुनाव और चुनाव परिणाम से जुड़ी ताजा खबरें यहां पढ़ें

इन राज्यों में हुए थे चुनाव और उपचुनाव

  • झारखंड
  • महाराष्ट्र
  • असम
  • बिहार
  • छत्तीसगढ़
  • गुजरात
  • कर्नाटक
  • केरल
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • सिक्किम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • पश्चिम बंगाल

Also Read

झारखंड चुनाव में भाजपा-आजसू के वोट शेयर घटे, जानें, झामुमो और कांग्रेस के वोट में कितनी वृद्धि हुई

Video: झारखंड चुनाव के बाद पाकुड़ में आलमगीर आलम के घर उमड़ा जनसैलाब, लगे नारे- जेल का ताला टूटेगा…

Previous article Mamata Banerjee : हेमंत सोरेन का ममता बनर्जी को न्यौता, जल्द होंगी मुलाकात
Next article IFFI: गोवा फिल्म फेस्टिवल में मैथिल फिल्म जैक्सन हॉल्ट ने मचाया धमाल, हॉउस फुल रहा शो
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel