[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar रांची के हरिहर सिंह रोड में मोबाइल छिनतई करते पकड़ाया, लोगों ने जमकर की धुनाई, देखें VIDEO

रांची के हरिहर सिंह रोड में मोबाइल छिनतई करते पकड़ाया, लोगों ने जमकर की धुनाई, देखें VIDEO

0
रांची के हरिहर सिंह रोड में मोबाइल छिनतई करते पकड़ाया, लोगों ने जमकर की धुनाई, देखें VIDEO
रांची हरिहर सिंह रोड मोबाइल छिनतई

रांची में दिनदहाड़े मोबाइल फोन की छिनतई की कोशिश के दौरान एक मोबाइल चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी. मोबाइल चोरी करके भागने की कोशिश कर रहे इस शख्स को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया. मामला झारखंड की राजधानी रांची के हरिहर सिंह रोड का है. मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश कर रहे इस युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है.

पैथोलॉजी गोविंद टावर के बीच मोबाइल छिनतई की कोशिश

हरिहर सिंह रोड में शुक्रवार (23 फरवरी) को पैथोलॉजी गोविंद टावर के बीच दो लोग मोबाइल छिनतई करने की कोशिश कर रहे थे. स्थानीय लोगों की मदद से इनमें से एक को पकड़ लिया गया. देखते ही देखते स्थानीय लोग वहां जुट गए और मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को पकड़कर पीट दिया.

Also Read : http://रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिन के उजाले में कर रहे कांड! देखें रिपोर्ट

रांची के हरिहर सिंह रोड में बढ़ी मोबाइल एवं चेन छिनतई की घटनाएं

बताया गया है कि काफी दिनों से से हरिहर सिंह रोड में मोबाइल एवं चेन छिनतई की घटनाएं बढ़ गईं हैं. हाल ही में रामनाथ अपार्टमेंट के सामने से एक मोबाइल फोन लूट लिया गया था. उसके बाद बजरंगबली मंदिर गोरख गौशाला के करीब भी मोबाइल फोन छीनकर भागने का मामला सामने आया था.

स्थानीय युवाओं ने मोबाइल लूटने आए एक शख्स को धर दबोचा

अब शुक्रवार को एक बार फिर मोबाइल फोन लूटने की कोशिश हुई. लेकिन, स्थानीय युवाओं की सक्रियता की वजह से मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा व्यक्ति पकड़ में आ गया और लोगों ने उसे पकड़ लिया. हरिहर सिंह रोड के नौजवानों ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया. मोबाइल लूटने वाला एक व्यक्ति लोगों की पकड़ में आ गया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई हुई.

Also Read : http://झारखंड : रांची के मेन रोड में दिनदहाड़े 3 लाख रुपये की लूट, बाइक से गिरे तो पैदल ही भागे लुटेरे

मोबाइल की छिनतई करने वाले को पुलिस के हवाले किया

बाद में इस शख्स को मोबाइल पुलिस के हवाले कर दिया गया. हरिहर सिंह रोड के निवासियों ने उन युवाओं का धन्यवाद किया है, जिन्होंने साहस का परिचय देते हुए मोबाइल लूटने की कोशिश कर रहे लोगों को दौड़ाया और उनमें से एक को पकड़ लिया.

Previous article WPL 2024: MI ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, जीत की लय कायम रखने उतरेगी टीम
Next article IND vs ENG: आकाश दीप के डेब्यू पर आया सुनील गावस्कर का बयान, प्रदर्शन के बारे में कह दी यह बात
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel