[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय, 8 तक रुक-रुक कर होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय, 8 तक रुक-रुक कर होगी बारिश

0
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय, 8 तक रुक-रुक कर होगी बारिश
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम.

Mausam News: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय हो गया है. इससे पूरे झारखंड पर इसका असर पड़ा है. खास कर दक्षिणी इलाके में बादल छाये हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है. गुरुवार को सबसे अधिक 27 मिमी बारिश खूंटी में हुई, जबकि बोकारो में 14 मिमी और रांची में सात मिमी बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने आठ सितंबर तक राज्य के लगभग सभी इलाकों में वज्रपात के साथ तेज हवा व रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जतायी है. रांची सहित कई जिलों में बादल भी छाये रहेंगे.

Mausam News: 4 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश

इस मॉनसून में झारखंड में अब तक 1042.4 मिमी बारिश हो गयी है. यह सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद राज्य के चार जिला ऐसे हैं, जहां सामान्य से भी कम बारिश हुई है. इनमें देवघर में नौ प्रतिशत, गढ़वा में तीन प्रतिशत, गोड्डा में सात प्रतिशत और पाकुड़ में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है. रांची में एक जून 2025 से अब तक इस मानसून में 1310.3 मिमी बारिश हो गयी है, जो 54 प्रतिशत अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में तापमान बढ़ा, जमशेदपुर में घटा

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. हालांकि, सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कमी रही. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तथा पिछले 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस तथा चाईबासा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

Image 53
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय, 8 तक रुक-रुक कर होगी बारिश 3
जिला का नामवर्षापात मिमी मेंसामान्य वर्षापातकमी/बेसी % में
धनबाद1206.9857.641
पूर्वी सिंहभूम1544.389573
जामताड़ा1125.5858.831
खूंटी1191.4915.530
लातेहार1250.8847.548
रामगढ़1094.6839.330
रांची1310.3848.354
सरायकेला-खरसावां1355.5826.664
सिमडेगा1141.61078.16
पश्चिमी सिंहभूम1154.1839.238
दुमका1031.5823.225
साहिबगंज1058.8922.915
Source : IMD, Mausam Kendra Ranchi

रांची में 8 सितंबर तक होगी बारिश

रांची के लिए मौसम विभाग ने अलग से पूर्वानुमान जारी किया है. कहा है कि 4 सितंबर से 8 सितंबर 2025 के बीच हर दिन हल्के से मध्यम दर्जेकी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड से 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है.

झारखंड में 4 दिन में 31.5 मिमी बरसा मानसून

मौसम केंद्र ने बताया कि 1 सितंबर से 4 सितंबर 2025 के बीच झारखंड में 31.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षापात 33 मिलीमीटर से 4 फीसदी कम है. मानसून के सीजन में (1 जून से 4 सितंबर 2025 तक) 1042.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 831.8 मिलीमीटर से 25 फीसदी अधिक है.

इसे भी पढ़ें

दूर-दराज के गांव के लोगों को ‘सरकार’ के करीब लाने की हो रही अभिनव पहल

रामगढ़ के गोला में करंट लगने से 1 की मौत, गम में बदला करम पर्व का उत्साह

8 अगस्त को कोलकाता से आयी बिरसा जैविक उद्यान की इकलौती मादा जिराफ ‘मिष्टी’ की मौत

झारखंड में सामान्य हुआ मानसून, 4 से 9 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी

Previous article टैरिफ के बावजूद ऊंचाई पर सेवा क्षेत्र
Next article बच्चों में हिंसक भावनाओं का बढ़ना चिंताजनक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel