[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मातृछाया नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा

मातृछाया नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा

0
मातृछाया नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा
Birsa Munda

महिला के पति ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

13 अक्तूबर को ऑपरेशन से एक बच्चे का जन्म, 14 को मौत

सिल्ली.

मुरी सिंगपुर चौक स्थित मातृछाया नर्सिंग होम में बीती रात कुछ लोगों ने हंगामा किया. घटना करीब 12 बजे रात की है. गुस्साए लोगों ने अस्पताल में मामूली तोड़फोड़ की. संचालक विष्णु चरण महतो के साथ हाथापाई भी की. लोगों का आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही के कारण झालदा निवासी मधु स्वर्णकार (25) नामक महिला की मौत हो गयी. 13 अक्टूबर की रात नौ बजे ऑपरेशन किया गया था. सिजेरियन से महिला एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चा तो स्वस्थ है, लेकिन 14 अक्टूबर की रात 11:36 बजे महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद महिला के पति समेत अन्य परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के संचालक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के आने के बाद स्थिति सामान्य हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अस्पताल के संचालक विष्णु चरण महतो ने बताया कि महिला की जरूरी जांच किए जाने के बाद ही सिजेरियन सर्जन डाॅ इंदु शेखर ने किया था. ऑपरेशन सफल रहा था. सब कुछ सामान्य होने के बावजूद महिला ने 14 की रात दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel