[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में खलारी के 1294 परीक्षार्थी होंगे शामिल, तैयारी पूरी

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में खलारी के 1294 परीक्षार्थी होंगे शामिल, तैयारी पूरी

0
मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में खलारी के 1294 परीक्षार्थी होंगे शामिल, तैयारी पूरी

खलारी. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है. परीक्षा को लेकर खलारी के तीनों परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस वर्ष खलारी में कुल 848 परीक्षार्थी मैट्रिक तथा 446 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे. खलारी में एसीसी हाई स्कूल खलारी, जनता 2 उच्च विद्यालय खलारी तथा आदर्श हाई स्कूल खलारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जनता हाई स्कूल एवं आदर्श हाई स्कूल खलारी केंद्र पर मैट्रिक व इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाएं आयोजित होंगी, जबकि एसीसी हाई स्कूल खलारी केंद्र पर केवल मैट्रिक की परीक्षा होगी. जनता हाई स्कूल केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा के लिए एसीसी हाई स्कूल के 73, ज्ञान भारती हाई स्कूल करकट्टा के 152 तथा राजकीय उत्क्रमित हाई स्कूल राय के 87 छात्र-छात्राएं, कुल 312 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में यूकेएस इंटर कालेज डकरा के 8, मैकलुस्कीगंज इंटर कालेज के 168 तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की 28 छात्राएं, कुल 204 परीक्षार्थी परीक्षा देंगी. आदर्श हाई स्कूल खलारी केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा में जनता हाई स्कूल के 101, आदर्श हाई स्कूल मैकलुस्कीगंज के 114 तथा विद्या विकास डकरा के 46 विद्यार्थी, कुल 261 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसी केंद्र पर जनता हाई स्कूल के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के कुल 242 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे. वहीं एसीसी हाई स्कूल खलारी केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा के लिए आदर्श हाई स्कूल खलारी के 134, हाई स्कूल पुरनी राय के 98 तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय खलारी की 43 छात्राएं, कुल 275 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. मंगलवार को वोकेशनल कोर्स की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें मैट्रिक के 61 तथा इंटरमीडिएट के 125 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे.

—————————————–

सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती

प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है. इंटर व मैट्रिक परीक्षा के लिए अलग-अलग जोनल दंडाधिकारी के साथ-साथ सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिला पुलिस प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिसमें खलारी, मैकलुस्कीगंज तथा रांची की पुलिस शामिल रहेगी. मैट्रिक परीक्षा के लिए तीनों केंद्रों के जोनल दंडाधिकारी के रूप में पंचायत सचिव विपिन कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है. वहीं जनता उच्च विद्यालय खलारी में सीआरपी दीपक कुमार, आदर्श उच्च विद्यालय शांति नगर में सीआरपी मनोज कुमार मिश्रा तथा एसीसी उच्च विद्यालय में बीटीएम विकास प्रीति रंजन तिर्की को स्टैटिक दंडाधिकारी बनाया गया है. इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए दो केंद्रों के जोनल दंडाधिकारी के रूप में पंचायत सचिव रंजीत कुमार कुंडू को प्रतिनियुक्त किया गया है. जनता उच्च विद्यालय खलारी के लिए मनोज कुमार (आईडी कोआर्डिनेटर, बीआरसी खलारी) तथा आदर्श उच्च विद्यालय शांति नगर के लिए रामअवतार महतो (बीपीओ, जेएसएलपीएस) को स्टैटिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं ली जाएंगी. प्रशासन ने शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन का भरोसा दिलाया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel